ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका चोपड़ा ने बेबी प्लानिंग पर खुलकर की बात, बताया कितने बच्चे चाहती है

प्रियंका चोपड़ा ने बेबी प्लानिंग पर खुलकर की बात, बताया कितने बच्चे चाहती है

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। करीना कपूर भी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अब लोगों की नज़रें प्रियंका चोपड़ा व दीपिका पादुकोण पर हैं। दीपिका पादुकोण तो फिलहाल बेबी प्लानिंग से काफी दूर हैं लेकिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस सिलसिले में अपनी राय रखी है। अपनी बेबाकी के मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने बेबी प्लानिंग पर खुलकर बात की। 38 वर्षीय एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक-दो नहीं बल्कि पूरे 11 बच्चों की मां बनना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक मैगजीन के साथ बातचीत में अपनी बेबी प्लानिंग को लेकर बातचीत की।

https://hindi.popxo.com/article/varun-dhawan-and-natasha-dalal-to-tie-knot-this-month-in-alibaug-in-hindi-933570
एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से पूछा गया कि वो कितने बच्चे चाहती हैं, तो उनका जवाब हैरान कर देने वाला था। इस प्रश्न से जवाब में उन्होंने कहा कि वे 11 बच्चे चाहती हैं। वे क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। यह जवाब देकर प्रियंका ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगीं। ज़ाहिर सी बात है कि वो मज़ाक कर रही थीं। मगर बाद में थोड़ा संभलते हुए उन्होंने कहा, “शायद 11 बच्चे कुछ ज्यादा ही हो जाएंगे। इसको लेकर मैं अभी श्योर नहीं हूं। मैं बच्चे चाहती हूं और ज्यादा से ज्यादा चाहती हूं।”
 
इंटरव्यू में उन्होंने अपने और पति निक जोनस को लेकर भी काफी बातें बताईं। उन्होंने कहा, “निक ने भारतीय संस्कृति को आसानी से अपना लिया और हम दोनों के बीच उम्र का अंतर भी रिश्ते में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं है। हम दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छे से एडजस्ट हो गए हैं। इससे दोनों के रिश्ते में किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। आखिरकार हम दोनों को दुनिया से अलग किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो हमारे साथ खड़ा हो, उसके साथ अच्छा लगता हो और हम दोनों एक-दूसरे के साथ होते हैं।”
 
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर कर सुर्खियों में आई थीं। यह तस्वीर तब की है जब वे महज 17 साल की थीं। प्रियंका की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई। इस तस्वीर में वो बेहद ही दुबली पतली नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “लीन और मीन 17 की उम्र।” फैंस के साथ लारा दत्ता और दीया मिर्जा ने भी प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर कमेंट किया था। बता दें प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उसके बाद फिल्म अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘अंदाज़’ से उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 
 

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

12 Jan 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT