अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड जगत के मेहमानों के लिए मुबंई में आज अपनी शादी की दूसरी रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें वो अपने पतिदेव निक जोनस के साथ देसी फ्यूज़न में नजर आईं। इस मौके पर उनके परिवार के लोग, रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 20 दिसंबर को प्रियंका और निक ने मुंबई में ही बॉलीवुड जगत की हस्तियों के लिए भी एक रिसेप्शन पार्टी रखी है।
शादी से लेकर अब तक के हर एक फंक्शन में प्रियंका और निक का लुक जितना रॉयल नजर आया है, उतना ही रॉयल और बेमिसाल इनका ये रिसेप्शन लुक भी है।
अपने मुंबई रिसेप्शन में भी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस देसी फ्यूज़न में नजर आईं। जहां प्रियंका इस पार्टी में नेवी ब्लू कलर के फ्लोर लेंथ गाउन के साथ गले में हैवी जूलरी और मांग में सिंदूर भरे एक नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आईं, वहीं उनके पति निक जोनस ब्लू- ग्रे कलर के सूट में नजर आए। प्रियंका का ये आउटफिट भी फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है।
बता दें कि प्रियंका और निक का यह दूसरा रिसेप्शन है। इससे पहले 4 दिसंबर को दिल्ली में अपने रिश्तेदारों और कुछ खास मेहमानों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी दी गई थी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बता दें कि निक जोनस एक फेमस अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं। उनकी उम्र 25 साल है। वो उम्र में प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। प्रियंका और निक ने मुंबई में अगस्त साल 2018 में सगाई की थी। उसके बाद साल के आखिर तक दोनों ने शादी कर ली। प्रियंका और निक की शादी दो अलग- अलग तरह के रिवाजों के बीच जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। दोनों ने पहले 1 दिसंबर को वेस्टर्न रीति- रिवाज़ यानि कि क्रिश्चियन तरीके से और फिर बाद में 2 दिसंबर को भारतीय हिंदू रीति रिवाज से शादी की।
(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
अब POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 25% की छूट के साथ... : www.POPXO.com\SHOP पर जाएं और POPXOFIRST कोड के साथ पाएं डिस्काउंट।
ये भी पढ़ें -
संजय बी जुमानी की भविष्यवाणी: संभलकर रहना होगा प्रियंका चोपड़ा को, मिल सकता है शादी में धोखा
प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा
देसी अंदाज में गजब ढा रही थीं प्रियंका की जेठानी, मोदी से मिलकर कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन