ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
VIDEO: हॉलिडे पर निकले निक- प्रियंका, देसी गर्ल ने देसी सॉन्ग पर जेठ- जेठानी संग लगाए ठुमके

VIDEO: हॉलिडे पर निकले निक- प्रियंका, देसी गर्ल ने देसी सॉन्ग पर जेठ- जेठानी संग लगाए ठुमके

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)अपने पति निक जोनस के साथ इन दिनों हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं। वैसे वो शादी के बाद इससे पहले भी कई जगह अपने पति निक के साथ छुट्टियां एंजॉय कर चुकी हैं। लेकिन इस बार उनके साथ उनके जेठ ‘जो जोनस’ और उनकी होने वाली जेठानी ‘सोफी टर्नर’ भी हॉलिडे में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सभी करीना कपूर के सुपरहिट सॉन्ग ‘तारीफा’ पर ठुकमे लगाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने ससुरालवालों और कुछ दोस्तों के साथ मियामी में हॉलिडे मना रही हैं। प्रियंका ने इस वैकेशन की तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस ये कमेंट कर रहे हैं कि प्रियंका ने देसी गानों पर विदेशी सरजमीं में विदेशियों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया।  

इससे पहले निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह प्रियंका, जो जोनस और सोफी के साथ अपने गाने ‘sucker’  पर डांस करते नजर आये। जैसे ही वह गाना खत्म होता है प्लेलिस्ट से रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा का गाना ‘मेरा वाला डांस ‘ गाना बजने लगता है।

शादी के बाद शूटिंग से वक्त निकाल कर प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं जिसमें वो ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं।

ADVERTISEMENT

छुट्टियां मनाते हुए प्रियंका अपने लुक और अंदाज का खूब ख्याल रख रही हैं। तस्‍वीरों में वह बेहद स्‍टाइलिश और हॉट लग रही हैं। उनकी हर ड्रेस हॉलिडे के हिसाब से एकदम परफेक्टली सूट कर रही है।

प्रियंका और निक बीते साल शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद दोनों कई बार छुट्टियां मनाने के लिए जा चुके हैं जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

बात अगर प्रियंका के वर्कफ्रंट की करें तो शादी के बाद हाल ही में उनकी एक हॉलीवुड फिल्म वैलेंटाइन- डे के मौके पर रिलीज़ हुई है, जिसका नाम ‘Isn’t It Romantic’ है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी प्रियंका नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगे। इसके अलावा प्रियंका एक बार फिर संजय लीला भंसाली के आने वाली फिल्म गंगूबाई में काम करने जा रही हैं।

ये भी पढ़ें – 

ADVERTISEMENT

देसी अंदाज में गजब ढा रही थीं प्रियंका की जेठानी, मोदी से मिलकर कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन
फेमस न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी से जानिए कैसी बीतेगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मैरिड लाइफ
समंदर किनारे हनीमून मना रहे प्रियंका और निक, वायरल हुआ देसी गर्ल का बिकिनी वीडियो

27 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT