ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपने हनीमून की फोटो और उनके पति ने शेयर किया एक खास वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपने हनीमून की फोटो और उनके पति ने शेयर किया एक खास वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी ने पिछले दिनों खूब सूर्खियां बटोरीं। अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के प्री- वेडिंग फंक्शन अटेंड करने के बाद ये कपल सीधे हनीमून पर रवाना हो गया। शादी के बाद नए जोड़े की जिंदगी में सबसे अहम होता है हनीमून। जिसकी तैयारियां हर कपल शादी से पहले से ही करता है। दोनों ने अपने इस खास फेज़ को एंजॉय करने के लिए ओमान को हनीमून डेस्टीनेशन के तौर पर चुना है।

दरअसल, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो अपने पति निक जोनस के साथ हनीमून एंजॉय करतीं नजर आ रही हैं। इसकी झलक इस तस्वीर में साफ नजर आ रही है। ये दोनों बहुत ही खूबसूरत जगह पर एक- दूसरे के साथ हैं।

priyanka honymoon

प्रियंका ने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है जिसमें रेत पर दोनों के नाम और सरनेम के पहले अक्षर NJ (निक जोनस) और PCJ (प्रियंका चोपड़ा जोनस) लिखे हैं और वो भी एक दिल यानि हार्ट के अंदर। इसके साथ एक किस और एक दिल का भी इमोजी शेयर किया है।

ADVERTISEMENT

34er

ये भी पढ़ें – संजय बी जुमानी की भविष्यवाणी: संभलकर रहना होगा प्रियंका चोपड़ा को, मिल सकता है शादी में धोखा

हाल ही में प्रियंका के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो प्रियंका के साथ मूवी देख रहे हैं।

इस फिल्म का नाम उन्होंने ईएलएफ बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि प्रियंका पहली बार इस फिल्म को देख रही हैं।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – बॉलीवुड की देसी गर्ल ने विदेशी बाबू संग लिए सात फेरे, देखिए शादी की तस्वीरें

PeeNick

खबरों की मानें तो ये उनका शॉर्ट हनीमून है। क्योंकि उन्हें अहमदाबाद जाकर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग पूरी करनी है और वो इसके बाद दोबारा अपने पति के साथ 27 दिसंबर को हनीमून के लिए रवाना होंगी।  

46914051 715693772148511 2315992423270609905 n

ADVERTISEMENT

बता दें कि निक जोनस एक फेमस अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं। उनकी उम्र 25 साल है। वो उम्र में प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। प्रियंका और निक ने मुंबई में अगस्त साल 2018 में सगाई की थी। उसके बाद साल के आखिर तक दोनों ने शादी कर ली। प्रियंका और निक की शादी दो अलग- अलग रिवाजों से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। दोनों ने पहले 1 दिसंबर को वेस्टर्न रीति- रिवाज यानि कि क्रिश्चियन तरीके से शादी की और फिर बाद में 2 दिसंबर को भारतीय हिंदू रीति रिवाज से।

ये भी पढ़ें – देसी अंदाज में गजब ढा रही थीं प्रियंका की जेठानी, मोदी से मिलकर कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

11 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT