ADVERTISEMENT
home / Women's Day
विदेशी बहू प्रियंका चोपड़ा के ‘सिंदूर लुक’ ने उन्हें फिर बनाया देसी गर्ल

विदेशी बहू प्रियंका चोपड़ा के ‘सिंदूर लुक’ ने उन्हें फिर बनाया देसी गर्ल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शादी के बाद भले ही अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ यूएस में सेटल हो चुकी हैं पर दिल से वे अब भी बिलकुल देसी हैं। भारत में ‘देसी गर्ल’ के तौर पर मशहूर प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के वेडिंग फंक्शंस अटेंड करने के लिए मुंबई में हैं। इस दौरान उनके लुक ने खास तौर पर सबका ध्यान आकर्षित किया।

अंबानी वेडिंग में नज़र आईं प्रियंका

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ इंडियन व क्रिश्चियन रीति- रिवाजों के साथ शाही शादी की थी। उसके बाद से ही वे अपने पति के साथ यूएस में रह रही हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वे अपनी बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ (The Sky Is Pink) की शूटिंग के लिए भारत में हैं। इसी बीच वे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में शरीक होने के लिए मुंबई में थीं।

priyanka-chopra-desi-sindoor-look-in-akash-ambani-wedding-1

इस मौके पर उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी थे।

ADVERTISEMENT

आकाश अंबानी की शादी में पहुंचे बॉलीवुड व क्रिकेट जगत के जाने- माने लोग

प्रियंका चोपड़ा का सिंदूर लुक

निक जोनस से शादी कर विदेशी बहू बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा आकाश अंबानी की शादी के फंक्शन में अपने देसी अवतार में नज़र आईं। इस खास मौके पर उन्होंने डार्क ग्रे कलर की डिज़ाइनर साड़ी पहनी हुई थी। अपने इस अंदाज़ में वे बेहद खूबसूरत और क्लासी लग रही थीं। उनकी मांग में सजा सिंदूर सबको आकर्षित करने के लिए काफी था। एक्सेसरीज़ की बात करें तो कुछ भारी- भरकम पहनने के बजाय डायमंड ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था।

priyanka-chopra-desi-sindoor-look-in-akash-ambani-wedding

प्रियंका की साड़ी फैशन डिज़ाइनर तरुण ताहिल्यानी ने डिज़ाइन की थी। हालांकि, इस मौके पर निक को काफी मिस किया गया।

ADVERTISEMENT

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की फैमिली लाइफ के बारे में हुआ अहम खुलासा

निक ने प्रियंका को बताया ‘रोशनी’

निक जोनस समय- समय पर प्रियंका के लिए अपने प्यार का प्रदर्शन करते रहते हैं।

बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होंने प्रियंका की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करने के साथ ही बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा था। निक ने अपनी शादी के दौरान की प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर शेयर करने के साथ लिखा, ‘यह शानदार महिला दुनियाभर में कई लोगों के लिए प्रेरणा और रोशनी की किरण है।’ अपनी पत्नी के साथ ही निक ने दुनिया की अन्य अद्भुत महिलाओं को भी बधाई दी थी।

ADVERTISEMENT

priyanka-chopra-desi-sindoor-look-in-akash-ambani-wedding-2

ये भी पढ़ें – 

शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली के साथ मनाया थैंक्सगिविंग डे

 

ADVERTISEMENT
10 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT