ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
शुरू हुईं प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में, क्या व्हाइट गाउन में हो चुकी चर्च वेडिंग?

शुरू हुईं प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में, क्या व्हाइट गाउन में हो चुकी चर्च वेडिंग?

बॉलीवुड के लिए साल 2018 काफी शुभ रहा है। साल की शुरुआत से शुरू हुआ सेलिब्रिटी वेडिंग का दौर अभी तक खत्म नहीं हुआ है। जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 15- 16 नवंबर को होनी तय है तो वहीं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा भी सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं।

डोली है सजने वाली

जहां बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी जल्द ही दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) का अगस्त में ‘रोका’ हुआ था।

बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी

उसके बाद से उनकी शादी की तारीख की अटकलें लगाई जा रही हैं पर दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक फोटो शेयर की है, जो कि उनके ब्राइडल शॉवर की है। इस फोटो में वे अपनी फ्रेंड्स के साथ हैं और कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘मेरी सहेलियां आ चुकी हैं।’ इसके साथ हैशटैग में प्रियंका ने लिखा है, ‘प्री वेडिंग सेलिब्रेशंस’..। इससे साफ पता चलता है कि प्रियंका और निक जोनस भी जल्द ही शादी करने वाले हैं।

ADVERTISEMENT

Priyanka-chopra-bridal-shower-in-new-york

ब्राइडल शॉवर में जंचीं ब्राइड टु बी

माना जा रहा है कि प्रियंका और निक भारत में शादी करेंगे पर शायद भारत आने से पहले कुछ फंक्शंस न्यूयॉर्क में भी रखे जाएंगे। शायद इसीलिए प्रियंका चोपड़ा की सहेलियां उनके ब्राइडल शॉवर के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुकी हैं। इस खास मौके पर प्रियंका ने व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थीं। स्टाइलिस्ट मिमी कट्रेल ने प्रियंका की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘द ब्राइड’। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद भारत में शादी करने से पहले प्रियंका और निक न्यूयॉर्क में चर्च वेडिंग भी करेंगे। बॉलीवुड गलियारे से आ रही खबरों के मुताबिक, प्रियंका और निक राजस्थान के जोधपुर में सारे रीति- रिवाजों के साथ परिणय- सूत्र में बंधेंगे। इन दोनों की भव्य शादी के कार्यक्रम 30 नवंबर से 2 अक्टूबर तक मेहरानगढ़ और उम्मेद भवन में भी हो सकते हैं।

Priyanka-chopra-bridal-shower

जोनस फैमिली में घुलीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस की मां डेनिस जोनस भी प्रियंका को काफी पसंद करती हैं। डेनिस ने हाल ही में अपनी और प्रियंका की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने प्रियंका को अपनी बेटी कहा है।

ADVERTISEMENT

Priyanka-chopra-with-denise-jonas

प्रियंका और निक अक्सर एक- दूसरे के परिजनों के साथ वक्त बिताते हैं। निक जब पहली बार भारत आए थे तो प्रियंका और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा व बहन परिणीति चोपड़ा के साथ गोवा गए थे। अपने इस विज़िट में निक ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के साथ भी काफी वक्त बिताया था। वहीं, प्रियंका भी निक की फैमिली के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निक की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे प्रियंका के भांजे को खिलाते हुए नज़र आ रहे हैं।

Nick-jonas-with-kid

इतनी सेलिब्रिटी वेडिंग्स के बीच हमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का बेसब्री से इंतज़ार है।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें :

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सामने रखी एक अजीबोगरीब शर्त

परिणीति ने निक जोनस के सामने शेयर किया अपना बचपन

प्रियंका चोपड़ा ने खोला अपने मंगलसूूत्र का राज़

ADVERTISEMENT
29 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT