देश की जानीमानी टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपनी प्रेगनेंसी का खूब मजा ले रही हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पिक्चर्स शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी बहन अनम मिर्जा और दोस्तों के साथ एनिमल लुक में बच्चों की तरह खूब मस्ती करती दिख रही हैं। इस पार्टी में केक काटते समय का वीडियो पोस्ट करते हुए सानिया ने अपने पाकिस्तानी क्रिकेटर पति शोएब मलिक को मिस करने की बात लिखी है।
View this post on Instagram
सानिया ने केक काटते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी शोएब मलिक आपको बहुत याद किया लेकिन सबसे पहले ड्यूटी।' इस पार्टी की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि ये सानिया की 'बेबी शावर' पार्टी थी। हालांकि सानिया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि ये बेबी शावर नहीं बल्कि पायजामा पार्टी है।
View this post on Instagram
टेनिस जैसे खेल में देश को अनेक मेडल दिलाने वाली सानिया मिर्जा अपनी शादी के करीब 8 साल के बाद मां बनने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि उनकी डिलीवरी अगले महीने यानि अक्टूबर में होने वाली है। लगता है कि सानिया को अपने बेबी का काफी ज्यादा इंतजार है, तभी तो वह सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी से संबंधित फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। कुछ समय पहले सानिया ने अपना बेबी बंप फोटोशूट भी करवाया था।
View this post on Instagram
इसे भी देखें -
मां बनने वाली हैं सानिया मिर्जा, अनोखे अंदाज में शेयर की ये गुड न्यूज