ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
नीता अंबानी के इस पर्स में जड़े हैं 200 से ज्यादा हीरे, कीमत है एक लग्जरी फ्लैट जितनी

नीता अंबानी के इस पर्स में जड़े हैं 200 से ज्यादा हीरे, कीमत है एक लग्जरी फ्लैट जितनी

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को रॉयल ब्यूटी क्वीन कहा जाता है। उनकी खूबसूरती से लेकर उनके ड्रेसिंग सेंस तक, बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज़ की चमक भी उनके आगे फीकी पड़ जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं, नीता अंबानी को रॉयल और एक्सक्लूसिव चीज़ें कलेक्ट करने का भी काफी शौक है। उनके मोबाइल और पर्स से लेकर उनके जूड़े के पिन तक में हीरे और बेशकीमती रत्न जड़े हुए हैं।

सोशल मीडिया पर नीता अंबानी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो कपूर सिस्टर्स के साथ लंदन में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में खास बात ये है कि नीता अंबानी ने जो पर्स यानि बैग ले रखा है, उसकी कीमत हजारों या लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में है। 

 

ये भी पढ़ें – बेहद अनोखा है नीता अंबानी का ये लहंगा, ब्लाउज पर रेशमी धागों से लिखा है बहू और बेटे का नाम

ADVERTISEMENT

जी हां, नीता अंबानी के हाथ में आपको जो हर्मिस हिमालय बिर्किन बैग दिख रहा है, उसमें 240 हीरे जड़े हैं। इसकी कीमत लगभग 2.6 करोड़ बताई जा रही है। सामान्य तौर पर इस कीमत में आराम से दो 4 BHK और 1 लग्जरी फ्लैट खरीदा जा सकता है। 

INSTAGRAM

नीता के इस पर्स की कीमत की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। एक अंग्रेजी वेबसाइट (christies.com) के मुताबिक, यह ब्रांड लग्जरी हैंडबैग कलेक्शन में सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसमें 18 कैरेट गोल्ड का हार्डवेयर है, जिस पर 240 हीरे जड़े हुए हैं। साल 2016 में नीलामी के दौरान इसी तरह का एक बैग 2.6 करोड़ रुपये में बिका था।

ADVERTISEMENT

आपको बता दें कि यह तस्वीर पहले अंबानी फैमिली के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई थी, जिसे बाद में करिश्मा कपूर ने भी अपने अकाउंट पर शेयर किया। इस तस्वीर में नीता अंबानी सफेद वर्क वाले आउटफिट में बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं। उनके साथ कपूर सिस्टर्स यानि कि करीना और करिश्मा कपूर भी नजर आ रही हैं। दरअसल, नीता अंबानी लंदन में हो रहे इंडिया- पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया को चीयर करने के लिए पहुंची थीं, जबकि कपूर सिस्टर्स वहां करिश्मा कपूर का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन में थीं।

ये भी पढ़ें – बेटे की शादी में नीता अंबानी ने किया मंत्रमुग्ध कर देने वाला डांस, देखिए वीडियो

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

28 Jun 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT