ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
क्या प्रेग्नेंट हैं नेहा कक्कड़? पति रोहनप्रीत सिंह के साथ शेयर की तस्वीर

क्या प्रेग्नेंट हैं नेहा कक्कड़? पति रोहनप्रीत सिंह के साथ शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, नेहा कक्कड़ ने इसी साल अक्टूबर में रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) से शादी की है और इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को बेबी बंप (Baby Bump) फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नेहा, रोहनप्रीत सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं। हालांकि, उन्होंने तस्वीर (Viral Photo) को शेयर करते हुए खुद के प्रेग्नेंट होने की कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। 
नेहा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए केवल #KhyaalRakhyaKar लिखा है। हालांकि, नेहा की इस पोस्ट पर रोहनप्रीत सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है कि अब तो कुछ ज्यादा ही खयाल रखना पड़ेगा नेहू। नेहा द्वारा तस्वीर शेयर किए जाने के बाद से उनकी ये फोटो वायरल हो गई है। हालांकि, नेहा या फिर रोहन किसी ने भी इस खबर की पुष्टी नहीं की है लेकिन नेहा और रोहन के फैंस को लग रहा है कि शादी के 2 महीने बाद ही नेहा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/celebs-weight-loss-during-lockdown-in-hindi
https://hindi.popxo.com/article/you-can-also-take-inspiration-from-anushka-sharma-maternity-looks-in-hindi-920277
नेहा द्वारा इस पोस्ट को शेयर किए जाने के बाद से ही फैंस उन्हें कमेंट्स में बधाई दे रहे हैं। हालांकि, उनके कुछ फैंस उनसे ये भी पूछ रहे हैं कि क्या वह सही में प्रेग्नेंट हैं। नेहा द्वारा इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। इस वजह से ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तस्वीर सिंगर के किसी एड या फिर ब्रांड या फिर गाने की शूट की भी हो सकती है। 
गौरतलब  है कि नेहा ने रोहनप्रीत से 24 अक्टूबर को शादी की थी। इसके बाद वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ में भी नजर आईं थी। इस शो में नेहा ने बताया था कि जब वह रोहन से पहली बार नेहू दा व्याह के सेट पर मिली थीं, तभी उन्हें रोहन से प्यार हो गया था और इस वजह से दोनों ने तुरंत ही शादी करने का फैसला किया।
https://hindi.popxo.com/article/pregnant-anushka-sharma-shares-photo-to-show-she-cant-do-this-anymore-in-hindi-925849
जब सलमान ने नेहा से पूछा था कि क्या उन्होंने गाने की वजह से रोहन से शादी की या फिर उन्होंने गाना करने के बाद शादी का फैसला किया तो नेहा ने कहा कि उनके दिमाग में शादी करने का खयाल नहीं था। नेहा ने कहा, ”मैंने लाइफ में पहली बार गाना बनाया और मुझे पता नहीं था कि मैं अपना फ्यूचर लिख दूंगी।”
POPxo की सलाह: नेहा कक्कड़ जैसा लुक पाने के लिए आज ही खरीदें MyGlamm के ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स।
17 Dec 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT