अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने से पहले ही सुर्खियों में आ गई थी। आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2007 में आई फिल्म "नमस्ते लंदन" का सीक्वेल थी। इस फिल्म को भी डायरेक्टर विपुल शाह ने ही डायरेक्ट किया था। मगर रिलीज़ से पहले ही यह फिल्म विवादों के घेरे में आ गई थी। दरअसल यह फिल्म अपने एक पोस्टर को लेकर विवादों में थी, जिसे फिल्म के एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगाया था। विरोध के बाद अर्जुन कपूर को आनन- फानन में ये पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट करना पड़ा। चलिए आपको भी बताते हैं कि क्या था ये पूरा मामला।
स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले यानि 14 अगस्त को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया था। इस पोस्टर का कैप्शन था "लव कैन ट्रेवल ऐनी डिस्टेंस" जिसका मतलब है, प्यार किसी भी दूरी को तय कर सकता है। पोस्टर में एक जगह भारत का नक्शा बना था तो दूसरी तरफ इंग्लैंड का। आपको बता दें कि इस पोस्टर में बने भारत के नक्शे में भारत के एक हिस्से को चाइना में जोड़ कर दिखाया गया था। जिसका ट्विटर और इंस्टाग्राम काफी विरोध हुआ। आप भी देखें वो पोस्टर जिसे अर्जुन कपूर ने पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाया था।
भारत का गलत नक्शा लगाने पर लोगों ने इसे स्वतंत्रता दिवस पर भारत का अपमान बताया और फिल्म पर रोक लगाने की मांग भी की। विरोध को देखते हुए और 15 अगस्त के दिन को ध्यान में रखते हुए अर्जुन कपूर ने तुरंत उस पोस्टर को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर से डिलीट कर दिया और भारत के सही नक्शे वाला फिल्म का दूसरा पोस्टर शेयर किया। आपको बता दें कि फिल्म इस साल दशहरे के मौके पर रिलीज़ होने वाली है।
अर्जुन कपूर ने तो अपनी गलती समझते हुए तुरंत उसे सुधार लिया। मगर अर्जुन कपूर के चाचा और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के ट्विटर अकाउंट पर अभी तक भारत के गलत नक्शे वाला पोस्टर ही लगा हुआ है।
Going the distance for love is always a good idea! #NamasteEnglandPoster@NamasteEngFilm @arjunk26 @ParineetiChopra @RelianceEnt @PenMovies #VipulAmrutlalShah @jayantilalgada @sonymusicindia #BlockbusterMovieEntertainers pic.twitter.com/pG8r2ItERA
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) August 14, 2018
एक तरफ जहां भारत के गलत नक्शे वाला पोस्टर लगाने पर अर्जुन कपूर और फिल्म से जुड़े बाकी स्टार्स को लोगों का विरोध झेलना पड़ा वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के पोस्टर रिलीज़ के समय को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब मज़ाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल, 15 अगस्त को भारत देश अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ाद हुआ था और उसी दिन परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने "नमस्ते इंग्लैंड" का पोस्टर भी शेयर किया। जिसके चलते दोनों को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।
इमेज सोर्सः Instagram
ये भी पढ़ें
सोनम कपूर की शादी या श्रीदेवी का जाना, कौन ले आया इन कपूर भाई- बहनों को करीब ?
इस स्वतंत्रता दिवस मेकअप से आज़ादी चाहती हैं ये एक्ट्रेसेज़, शेयर की 'नो मेकअप' सेल्फी, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड स्टार्स की इन खूबसूरत बहनों को देखा आपने ? जो रहती हैं लाइम लाइट से दूर
"स्त्री" के प्रमोशन में दिखा श्रद्धा कपूर का अलग अंदाज़, खूबसूरत नोज़ पिन में ढाया कहर