ADVERTISEMENT
home / Women's Safety
महिला की शिकायत पर Myntra ने बदला लोगो, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये मजेदार मीम्स

महिला की शिकायत पर Myntra ने बदला लोगो, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये मजेदार मीम्स

ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म मिंत्रा (Myntra Logo) ने हाल ही में एक रिडिजाइन लोगो शेयर किया है। मिंत्रा ने ये लोगो मुंबई में रहने वाली एक महिला की शिकायत के बाद बदलने का फैसला किया है। दरअसल, पिछले साल दिसंबर में मुंबई में रहने वाली सोशल वर्कर नाज़ पटेल ने मुंबई साइबर क्राइम पुलिस को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एनजीओ अवेस्ता फाउंडेशन की फाउंडर नाज़ पटेल ने मिंत्रा से उसका लोगो (Myntra Logo Controversy) बदलने की मांग की थी क्योंकि उनके मुताबिक ये एक ऑफेंसिव लोगो था।
शनिवार को एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए मुंबई साइबर क्राइम डिपार्टमेंट (Mumbai Cyber Crime department) की डीसीपी रशमी करणधिकार ने कहा, हमने पाया कि ये लोगो महिलाओं के लिए अपमानजनक है। इस वजह से शिकायत के आधार पर हमने मिंत्रा को एक ई-मेल भेजा और उनसे मिलने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने एक महीने का समय मांगते हुए लोगो को बदलने का वादा किया है। 
https://hindi.popxo.com/article/most-stylish-tv-actresses-in-hindi

मिंत्रा ने अब अपने नए लोगो में थोड़े से बदलाव किए हैं और उसमें पुराने लोगो की तरह ही पिंक और ऑरेंज कलर का इस्तेमाल किया है। 

https://hindi.popxo.com/article/jhanvi-kapoor-share-before-and-after-pictures-photoshoot-struggles-in-hindi-939993

Twitter

अवेस्ता फाउंडेशन ने मिंत्रा के इस फैसले की सराहना की और कहा कि उनकी फाउंडर ने वो कर दिखाया जो इम्पोसिबल लग रहा था। इसके लिए उन्होंने मिंत्रा का शुक्रियाअदा करते हुए लिखा, कि लाखों-करोड़ों महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए लोगो बदलने के लिए शुक्रिया। हालांकि, एनजीओ के अलावा कुछ अन्य लोगों को ही ये फैसला अच्छा लगा अन्यथा बाकी सभी लोग इसे बहुत ही अनावश्यक और बेहुदा मान रहे हैं।
मिंत्रा के लोगो बदलने की खबर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग मीम्स शेयर कर रहे हैं और इन मीम्स (Memes) को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

ADVERTISEMENT

Twitter

Twitter

ADVERTISEMENT

Twitter

Twitter

हम ये तो नहीं कह सकते कि क्या सही में मिंत्रा का लोगो महिलाओं के प्रति अपमानजनक था। हालांकि, फिर भी ऐसी बहुत सी इससे भी बड़ी चीजें हैं, जिनके प्रति पुलिस और लोगों को अधिक सतर्क होना चाहिए और जो महिला सुरक्षा के लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
02 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT