ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Mouny Roy, Liger, Viral Video

मौनी राॅय ने लिया शेर से पंगा, तभी हुआ कुछ ऐसा कि निकल गई चीख- देखें वीडियो

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouny Roy) टीवी  इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। छोटे पर्दे पर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘नागिन’ से पहचान बनाने के बाद मौनी रॉय  बड़े पर्दे पर हाथ आजमाया। अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से मौनी रॉय (Mouny Roy) ने बॉलीवुड में कदम रखे। मौनी अपने हॉट अंदाज और वीडियोज को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वे काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मौनी रॉय शेर (Liger) से सीधा पंगा लेती हुई नज़र आ रही हैं। मौनी रॉय (Mouny Roy) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
https://hindi.popxo.com/article/karanvir-bohra-wife-teejay-sidhu-shared-a-note-on-society-mindset-for-the-birth-of-a-son-in-hindi-942805
मौनी रॉय (Mouny Roy) का यह वीडियो काफी डेयरिंग है। वीडियो देखकर आप भी उनकी हिम्मत की दाद देंगे। दरअसल, इस वीडियो में मौनी रॉय एक शेर को अपनी तरफ रस्सी से खींचती हुई नज़र आ रही हैं। जी हां, अपने बिलकुल सही पढ़ा। शेर भी छोटा-मोटा नहीं है। इसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोर से पिंजरे में शेर (Liger) अपने मुंह से रस्सी को पकड़े हुए है और दूसरी तरह मौनी रॉय ने रस्सी को पकड़ा हुआ है। थोड़ी देर बाद मौनी रस्सी को खींचने लगती हैं। 
 
असल में वो शेर को अपनी तरफ खींच रही हैं। मगर हुआ इसका उल्टा। शेर को अपनी तरफ खींचने के बजाय मौनी रॉय (Mouny Roy) खुद शेर की तरफ खिंची जाने लगीं। आप भी देखिये मौनी रॉय का ये डेयरिंग वीडियो। इस वीडियो को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा, “कसम से, मैंने यह किया है।” कुछ दिनों पहले मौनी रॉय एक शेर को अपने हाथों से खाना खिलाती हुई भी नज़र आई थीं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
 
कुछ दिनों पहले मौनी रॉय (Mouny Roy) ने समंदर किनारे अपनी बिकिनी फोटोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इन तस्वीरों में मौनी काफी सेक्सी लग रही थीं। 
 
बात करें वर्क फ्रंट की तो मौनी रॉय (Mouny Roy) जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं।
 

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

19 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT