ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
टीवी की ‘नागिन’ मौनी राॅय को हुआ बाॅलीवुड के इस बड़े डायरेक्टर से प्यार, शेयर की तस्वीरें

टीवी की ‘नागिन’ मौनी राॅय को हुआ बाॅलीवुड के इस बड़े डायरेक्टर से प्यार, शेयर की तस्वीरें

छोटे पर्दे की फेमस ‘नागिन’ मौनी रॉय अब बॉलीवुड की तरफ अपना रुख कर चुकी हैं। बॉलीवुड में मौनी रॉय ने अपना डेब्यू अक्षय कुमार के साथ फिल्म “गोल्ड” से किया था। उनकी डेब्यू फिल्म ने ही उनके करियर को एक नई दिशा दे दी। मगर इन सब के साथ मौनी सुर्खियों में बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। फिर चाहे वह उनकी प्लास्टिक सर्जरी हो या फिर रिलेशनशिप। अब एक बार फिर मौनी राॅय सुर्खियों में छाई हुई हैं।

अयान मुखर्जी को कर रही हैं डेट

फिल्म इंडस्ट्री में कब किसका नाम किसके साथ जुड़ जाए, यह कहना मुश्किल है। अपनी रिलेशनशिप्स को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहने वाली मौनी रॉय को एक बार फिर प्यार हो गया है। इसी बहाने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में आने का मौका मिल गया है। दरअसल मौनी इन दिनों बॉलीवुड डायरेक्टर अयान मुखर्जी को डेट कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अयान मुखर्जी के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर दोनों की नज़दीकियों का साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

मंदिरा बेदी ने कंफर्म किया रिश्ता

मौनी रॉय और अयान मुखर्जी के रिश्ते को एक्ट्रेस मंदिर बेदी ने अपने कमेंट के ज़रिए कंफर्म कर दिया है। दोनों की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए मंदिर ने लिखा, “बहुत ही खूबसूरत फोटो है, जिसे देखकर ही दोनों के प्यार का अंदाजा लगाया जा सकता है।”

ADVERTISEMENT

बता दें कि अयान मुखर्जी का नाम बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स में शामिल है। हालांकि अब तक उन्होंने सिर्फ “वेकअप सिड” और “ये जवानी है दीवानी” को ही डायरेक्ट किया है। मगर इन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पाॅन्स मिला था। अब जल्द ही अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म “ब्रह्मास्त्र” भी बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ मौनी रॉय भी नज़र आएंगी।

इससे पहले भी रह चुकी हैं रिलेशनशिप में

ऐसा पहली बार नहीं है, जब मौनी रॉय का नाम किसी के साथ जुड़ा है। अयान मुखर्जी से पहले वे टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा और मोहित रैना को भी डेट कर चुकी हैं। बात करें वर्क फ्रंट की तो टीवी सीरियल “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय ने “नागिन” सीरियल से लंबी छलांग मारी थी। इस सीरियल ने उन्हें इतना फेमस कर दिया कि मौनी को बॉलीवुड से ऑफर मिलने शुरू हो गए। मौनी की आने वाली फिल्में ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘मेड इन चाइना’ हैं।

ADVERTISEMENT

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ये भी पढ़ें-

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/priyanka-nick-open-their-bedroom-secret-in-hindi-823989
https://hindi.popxo.com/article/madhuri-dixit-husband-sri-ram-nene-varal-photo-in-hindi-827064
https://hindi.popxo.com/article/priyanka-chopra-opens-on-global-scam-artist-article-in-hindi-824333
14 Jun 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT