ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
मंदिरा बेदी और मौनी रॉय,  mouni roy encouraging note for bff mandira bedi after her husband death

पति की डेथ के बाद मंदिरा बेदी का हौंसला बढ़ाती दिखीं मौनी रॉय, तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कुछ समय पहले ही मंदिरा के पति राज कौशल (Raj Kaushal) का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मंदिरा के दोस्तों से लेकर फैंस तक उन्हें हिम्मत देने में लगे हुए हैं। वो उनके धैर्य को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। मंदिरा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाल ही में उनके साथ कुछ हैप्पी तस्वीरें शेयर कर उनका हौंसला बढ़ाने की कोशिश की है। 
दरअसल, मौनी रॉय ने मंदिरा बेदी से गले मिलते हुए एक फोटो शेयर की है। उसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। उन्होंने मंदिरा को मजबूत शख्स बताया है। मौनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘माई बेबी स्ट्रांगेस्ट’। उनकी इन तस्वीरों पर कई सेलेब्स और फैंस ने मंदिरा बेदी को दिलासा देकर उन्हें इस दुख की घड़ी में स्ट्रॉन्ग बनने की बात कही है।

बता दें मंदिरा और मौनी रॉय दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं और उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया है। वैसे वक्त कैसा भी दोस्त हमेशा साथ खड़े रहते हैं ये मौनी ने साबित कर दिया है। राज कौशल के निधन के दिन भी मौनी अपनी दोस्त मंदिरा से मिलने पहुंचीं थी।

https://hindi.popxo.com/article/mandira-bedi-husband-director-raj-kaushal-dies-of-heart-attack-in-hindi-956304

पति के मौत के बाद से मंदिरा अपनी देखभाल खुद करने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें अभी कुछ दिन पहले ही अपनी मां के साथ मॉर्निंग वॉक पर बातें करते हुए देखा गया था। वॉक स्ट्रेस को दूर करने में बहुत मदद करता है। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। एक बेटा वीर और बेटी तारा। बेटी को उन्होंने बीते साल गोद लिया था। उनकी देखभाल करने के लिए उसे खुद को मजबूत करना होगा और वह ऐसा ही करने की कोशिश कर रही है।

पति राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए जिंदगी जीते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक फोटो के साथ दिल तोड़ने वाला इमोजी पोस्ट किया था। यही नहीं उन्होंने अपनी DP भी हटाकर ब्लैक स्क्रीन लगा दी है।
पति की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुईं मंदिरा बेदी कपड़ों को लेकर ट्रोल हुईं। मंदिर ने जींस-टी-शर्ट पहनकर उनके पति का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद लोग उन पर कमेंट कर रहे थे। उस समय कई हस्तियां मंदिर के समर्थन में सामने आई थीं और इसकी निंदा की थी। मंदिरा को उनके पति के अंतिम संस्कार के लिए भी काफी सराहा गया था।
https://hindi.popxo.com/article/janhvi-kapoor-shares-picture-with-a-mystery-man-orhan-in-hindi-954932

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

14 Jul 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT