ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
मोना सिंह ने बताया क्यों पति श्याम के साथ हनीमून पर जाने की उन्हें नहीं जल्दी, कही ये बात

मोना सिंह ने बताया क्यों पति श्याम के साथ हनीमून पर जाने की उन्हें नहीं जल्दी, कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) ने बताया कि वह अभी तक पति श्याम राजगोपालन के साथ हनीमून (Honeymoon) पर नहीं गई हैं। बता दें कि मोना सिंह और श्याम राजगोपालन (Shyam Rajgopalan) ने 27 दिसंबर 2019 को शादी की थी और इसके कुछ समय बाद ही दुनियाभर में कोविड-19 महामारी फैल गई थी। हाल ही में मोना सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें और श्याम को हनीमून पर जाने की कोई जल्दी नहीं है क्योंकि अभी भी दुनियाभर के कई हिस्सों में महामारी फैली हुई है। मोना सिंह ने कहा कि उनके लिए सबका स्वस्थ रहना अधिक जरूरी है।
मोना सिंह ने लीडिंग डेली से बात करते हुए कहा, जब से हमारी शादी हुई है तब से ही हम लॉकडाउन में रह रहे हैं। हमें अभी तक हनीमून पर जाने का मौका नहीं मिला है लेकिन हमें इसकी कोई जल्दी नहीं है क्योंकि हम चाहते हैं कि पहले सब ठीक हो जाए। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि लोग इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकल जाए और ये ही हमारे लिए अधिक जरूरी है। 
https://hindi.popxo.com/article/raksha-bandhan-songs-in-hindi

गौरतलब है कि मोना सिंह ने अपनी एक्टिंग जर्नी की शुरुआत टीवी सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं से की थी। इस सीरियल में उनके किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया था और इसके बाद वह काफी मशहूर भी हो गई थीं। इसके बाद मोना सिंह ने क्या हुआ तेरा वादा, कवच… काली शक्तियों से आदि सीरियल में भी काम किया है।

https://hindi.popxo.com/article/incredible-beauty-transformations-of-famous-bollywood-actresses-in-hindi
कुछ समय पहले मोना सिंह ने कपिल शर्मा शो पर खुलासा किया था कि श्याम ने उनसे उनके जन्मदिन पर शादी करने के लिए प्रपॉज किया था। मोना सिंह ने इसे बहुत ही खराब प्रपॉजल बताते हुए कहा, कि श्याम ने उन्हें अपने साथ शॉपिंग पर चलने के लिए कहा था और इसके बाद उन्होंने बीच रास्ते में एक टर्निंग प्वॉइंट पर कार रोक दी और नर्वस होने के कारण एकदम से पूछा क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इसके बाद मेरा जवाब सुनने से पहले और मुझे अंगूठी पहनाते समय उनसे अंगूठी गिर गई। 
मोना ने बताया कि श्याम की कार दूसरों का रास्ता रोक रही थी और इस वजह से अन्य कार पीछे से होर्न बजा रही थीं। तो मोना ने उन्हें गाड़ी आगे चलाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने गाड़ी चलाना शुरू की और बोले कि गाना प्ले करना तो भूल गया… ये लो सॉन्ग। इस पर मोना सिंह हंसने लगी और कहा कि प्रपॉजल तो बहुत खराब था लेकिन मुझे सबको बताने के लिए एक कहानी मिल गई है। 
बता दें कि मोना जल्द ही लाल सिंह चड्ढा में सपोर्टिंग रोल निभाते हुए नजर आएंगी।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
10 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT