ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कीर्ति और नायरा की खुशियों को लगी नज़र

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कीर्ति और नायरा की खुशियों को लगी नज़र

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) इन दिनों टीआरपी चार्ट में अच्छी रेटिंग पर है। अक्षरा और नैतिक सिंघानिया की शादी के सफरनामे से शुरू हुआ यह सीरियल अब उन दोनों के बच्चों पर फोकस है। इस सीरियल के कई पुराने किरदारों के गायब हो जाने के बावजूद सीरियल दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब है। फिलहाल, शो एक बेहद रोमांचक मोड़ पर है और सिंघानिया व गोयनका परिवार खुशखबरी की आस में बैठे हुए हैं। मगर क्या उनकी खुशी को किसी की नज़र लग गई है?

नक्ष की बची जान मगर कोमा में कीर्ति

टीवी सीरियल (TV serial) ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में डॉक्टर की सलाह पर कार्तिक गोयनका (मोहसिन खान- Mohsin Khan) अपनी पत्नी नायरा (शिवांगी जोशी- Shivangi Joshi) को लेकर बेबीमून (babymoon) पर जाने का प्लान बनाता है। इस ट्रिप पर चलने के लिए वह अपनी बहन कीर्ति सिंघानिया (मोहेना कुमारी सिंह- Mohena Kumari Singh) और उसके पति नक्ष सिंघानिया (शहजाद शेख- Shehzad Shaikh) को भी मना लेता है। दादी सुहासिनी गोयनका की ज़िद पर चारों अपनी ट्रिप को अधूरा छोड़कर वापस उदयपुर लौट रहे होते हैं कि कीर्ति का पूर्व पति आदित्य इन दोनों की गाड़ी का एक्सीडेंट कर देता है।

major-twist-in-yeh-rishta-kya-kehlata-hai-will-spoil-naira-kirti-s-lives-1

इस मेजर एक्सीडेंट में जहां कार्तिक और नायरा की कार फिसल कर जंगल के बीच गिर जाती है तो वहीं कीर्ति और नक्ष अपनी पलटी हुई गाड़ी में फंस जाते हैं। दोनों को हॉस्पिटल ले जाने पर पता चलता है कि नक्ष तो ठीक है मगर प्रेगनेंट कीर्ति कोमा में जा चुकी है।

ADVERTISEMENT

नायरा पर टूटेगा दुखों का पहाड़

इस एक्सीडेंट की खबर पाकर जहां दोनों परिवारों के सभी सदस्य अपने दुख को समेट पाने में नाकामयाब हो रहे हैं, वहीं इस खबर से अनजान नायरा अपनी भाभी कीर्ति के बर्थडे की तैयारियों में जुटी हुई है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि नायरा को कुछ शक हो जाता है और वह कार्तिक को अपने होने वाले बच्चे की कसम देकर सच बोलने को कहेगी। उसके ऐसा करने पर कार्तिक खुद को संभाल नहीं पाता है और वह एक्सीडेंट व कीर्ति के कोमा में जाने वाली बात नायरा को बता देगा।

major-twist-in-yeh-rishta-kya-kehlata-hai-will-spoil-naira-kirti-s-lives-2

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह खबर सुनने के बाद नायरा को सदमा लग जाएगा, जिसमें वह अपने बच्चे को खो देगी। वहीं, कीर्ति कोमा में होने के बावजूद अपने बच्चे को जन्म दे देगी, जिसका पालन- पोषण शायद नायरा करेगी।

major-twist-in-yeh-rishta-kya-kehlata-hai-will-spoil-naira-kirti-s-lives-3

ADVERTISEMENT

मोहेना को चाहिए ब्रेक

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाने वाली मोहेना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) रीवा की राजकुमारी हैं। कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि उनका रोका हो गया है। सीरियल में चल रहे ट्विस्ट के बारे में बात करते हुए मोहेना ने बताया है कि वे सीरियल को क्विट (quit) नहीं कर रही हैं, बल्कि कुछ समय का ब्रेक लेंगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है की राजकुमारी का हुआ रोका

दरअसल, फरवरी में उनकी सगाई है और आने वाले कुछ महीनों में ही वे शादी भी कर लेंगी। अपनी शादी के बाद वे लंबी छुट्टी लेना चाहती हैं। अपने किरदार कीर्ति के कोमा में जाने वाली बात पर मोहेना का कहना है कि उन्हें मेकर्स की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वे नहीं जानती हैं कि उनका किरदार कोमा से कब बाहर आएगा या आगे उसके साथ क्या होने वाला है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा की मौत

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दादी का खुलेगा राज़

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा और कीर्ति की गोदभराई

ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा बनीं बसंती

ADVERTISEMENT
18 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT