टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। उनका हर अंदाज निराला है। फिर चाहे वह मैच के आखिरी बॉल पर छक्का मार कर टीम इंडिया को जीत दिलाना हो या फिर पर्सनल लाइफ में वाइफ साक्षी और बेटी जीवा धोनी के साथ समय बिताना हो। धोनी के चाहने वाले उनकी हर अदा पर फिदा रहते हैं। कुछ ऐसा ही हाल है उनकी बेटी जीवा धोनी का भी। बाकी स्टार किड्स की तरह जीवा धोनी भी सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। उनकी छोटी- छोटी चीजें भी इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
आईसीसी (ICC) वर्ल्ड कप 2019 में हर बार की तरह इस बार भी भारतीय क्रिकेट टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में ही दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच जीतकर भारत ने देशवासियों के दिलों में जीत की ललक जगा दी है। मगर इन सब के अलावा दर्शक दीर्घा में कोई ऐसा भी था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वे कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी थीं।
इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की बेटी जीवा का यह पहला वर्ल्ड कप है। जीवा धोनी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच की दर्शक दीर्घा में शामिल थीं। इसी दौरान जीवा धोनी की कुछ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में जीवा कैमरा को देखकर तरह- तरह का मुंह बना रही हैं, जो वाकई काफी फनी और क्यूट हैं। आप भी देखिए जीवा धोनी की ये क्यूट तस्वीरें...
ऐसा पहली बार नहीं है, जब जीवा धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस तरह वायरल हुई हों, इससे पहले भी जीवा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं। कुछ दिनों पहले जीवा धोनी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे लोगों से वोट देने की अपील करते हुई नज़र आई थीं।
View this post on Instagram
पापा महेंद्र सिंह धोनी के साथ समंदर किनारे खेलते हुए जीवा धोनी का यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
View this post on Instagram
इमेज सोर्सः Instagarm
(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)
... अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में ... तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा - अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी... क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
ये भी पढ़ें-
सुष्मिता सेन ने किया खुलासा, जब उनकी एक गलती से ऐश्वर्या राय बन जातीं मिस यूनिवर्स
प्रियंका पर लगा था प्रसिद्धि पाने के लिए निक से शादी करने का आरोप, अब दिया यह करारा जवाब