भारत में हर साल बड़ी धूम- धाम से गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस साल 13 सितंबर को गणपति का आगमन होगा, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में छोटा पर्दा भला कैसे पीछे रह सकता है। हर साल की तरह इस साल भी स्टार प्लस इस उत्सव को धूम- धाम के साथ मनाने जा रहा है। इसके लिए दिव्यांका त्रिपाठी, करिश्मा तन्ना, संजीदा शेख, उर्मिला और मोहित मलिक जैसे कई सितारों का लुक सामने आ चुका है। ये सभी "अदभुत गणेश उत्सव" के सेलिब्रेशन में शानदार डांस परफॉरमेंस करने वाले हैं। इनकी परफॉरमेंस का मज़ा तो आप शो टेलीकास्ट होने के बाद ही ले पाएंगे मगर उससे पहले हम आपको दिखा रहे हैं कि गणेश उत्सव में इन सभी सितारों का लुक। तो चलिए शुरू करते हैं...
उत्सव से पहले दिव्यांका त्रिपाठी ने ये पिक्चर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। उत्सव के दौरान दिव्यांका मराठी मुलगी बनी नजर आएंगी। दिव्यांका ने उत्सव के लिए मरून कलर का खूबसूरत लहंगा और साथ में मराठी नथ पहनी है। इस लुक में दिव्यांका काफी खूबसूरत लग रही हैं।
View this post on Instagram
करिश्मा तन्ना ने भी गणेश उत्सव में धमाकेदार परफॉरमेंस के लिए कमर कस ली है। इस दौरान करिश्मा डार्क ग्रीन धोती और गोल्डन ब्लाउज में नजर आएंगी। लुक कम्पलीट करने के लिए करिश्मा ने आउटफिट से मैच करती हुई हथफूल जूलरी भी पहनी है। उत्सव के लिए करिश्मा तन्ना का मेकअप किया है सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हीमा दत्तानी ने।
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला भी स्टार प्लस के गणेश उत्सव में परफॉरमेंस देने वाली हैं। उत्सव के लिए उर्मिला का लुक काफी हद तक उनके फेमस गाने "छम्मा- छम्मा" के लुक से मिलता जुलता है। फर्क बस इतना है कि गाने में जहां वो हैवी लहंगे में नजर आई थीं वही महोत्सव में उर्मिला मराठी स्टाइल साड़ी में नजर आएंगी।
View this post on Instagram
इस उत्सव में संजीदा शेख भी परफॉरमेंस करने वाली हैं। इस दौरान संजीदा फैशन डिजाइनर राहुल गोयल की डिजाइन की हुई ड्रेस में नजर आएंगी।
View this post on Instagram
सिर्फ एक्ट्रेसेज़ ही नहीं बल्कि स्टार प्लस के फेमस टीवी एक्टर भी गणेश उत्सव में अपनी परफॉरमेंस से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। सीरियल "कुल्फी कुमार बाजेवाला" के सिकंदर गिल यानि मोहित मलिक कुछ इस अंदाज में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं।
View this post on Instagram
स्टार प्लस के फेमस सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" के कार्तिक यानि मोहसिन खान भी शो को होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके लिए मोहसिन खूबसूरत लाल शेरवानी में नजर आएंगे।
View this post on Instagram
"इश्कबाज़" के शिवाये यानि नकुल मेहता भी गणेश उत्सव के दौरान ऑरेंज कुर्ते और पर्पल जैकेट में दिखेंगे।
View this post on Instagram
इमेज सोर्सः Instagram
ये भी पढ़ें
दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की "नो फ़िल्टर" सेल्फ़ी, फैंस बोले नेचुरल ब्यूटी हो तो ऐसी
आखिर किस ख़ुशी में इतना जमकर डांस कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी, देखें वीडियो
ये क्या! करिश्मा तन्ना कर रही हैं मौनी रॉय की नकल, नागिन के रोल के बाद अब ड्रेस भी पहनी एक जैसी
बंद होने जा रहा है सीरियल "ये है मोहब्बतें", अब इस नए शो में नज़र आएंगी दिव्यांका त्रिपाठी?