ADVERTISEMENT
home / Bridal Makeup
शादी हो या सगाई, ट्रेंड में है दुल्हन का ग्लिटरी आई मेकअप

शादी हो या सगाई, ट्रेंड में है दुल्हन का ग्लिटरी आई मेकअप

अपनी शादी के मौके पर हर दुल्हन सबसे सुन्दर नजर आना चाहती है और इसके लिए वो महीनों पहले से ही अपने शहर के बेस्ट पार्लर और बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट की तलाश में जुट जाती है। आप अपनी ज़िन्दगी के सबसे ख़ास मौके पर सबसे खूबसूरत नजर आएं इसके लिए पूरी तरह से अपनी मेकअप आर्टिस्ट पर डिपेंड नहीं होना चाहिए। उसके साथ आपको खुद भी लेटेस्ट ब्राइडल मेकअप और ट्रेंड की पूरी जानकारी होनी चाहिए। दुल्हन के मेकअप में सबसे ज्यादा उसकी आंखों को हाईलाइट किया जाता है। इसलिए अगर आप भी होने वाली दुल्हन हैं या आपकी शादी भी करीब है तो आपको दुल्हन के आई मेकअप ट्रेंड के बारे में तो पता होना ही चाहिए। मगर इसके लिए आपको ज्यादा गूगल सर्च करने की ज़रुरत नहीं हैं, क्योंकि हम यहां आपको बता रहे हैं दुल्हन के लेटेस्ट आई मेकअप प्रोडक्ट्स और ट्रेंड के बारे में। जिनकी मदद से आप अपनी सगाई या शादी के मौके पर अपनी आंखों को दे सकती हैं बेहद खूबसूरत लुक।

शादी के लाल जोड़े पर ब्राउन ग्लिटरी आइज़ के बारे में काम ही लोग सोच पाते हैं। मगर यहां दुल्हन की आंखों पर ब्राउन ग्लिटरी आई शैडो का इस्तेमाल किया गया है, जो दिखने में काफी खूबसूरत लग रहा है।

सिर्फ शादी ही क्यों, सगाई के मौके पर भी ग्लिटरी आइज़ ही ट्रेंड में हैं। अगर आप भी अपनी सगाई के मौके पर पिंक, फिरोज़ी या रेड कलर नहीं पहनना चाहती तो इस दुल्हन की तरह ग्रीन लहंगा ट्राई कर सकती हैं। यहां लहंगे को मैच करते हुए आई मेकअप के लिए भी ग्रीन ग्लिटरी आई शैडो का इस्तेमाल किया गया है।

इस फ्लोरल लहंगे पर दुल्हन की सोने जैसे आंखें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप भी गोल्डन जूलरी पहनने का मन बना रही हैं तो आंखों पर भी गोल्डन ग्लिटरी आई शैडो का आईडिया अपनी मेकअप आर्टिस्ट को ज़रूर दें।

ADVERTISEMENT

पिंक लड़कियों का फेवरेट कलर माना जाता है। अगर आप भी पिंक कलर की दीवानी हैं तो सगाई के मौके पर पहनने के लिए पिंक लहंगा एक अच्छा ऑप्शन हैं। साथ ही उसपर पिंक कलर का ग्लिटरी आई शैडो हो तो कहने ही क्या।

शादी जैसे मौके के लिए ब्रॉन्ज़ ग्लिटरी आई शैडो के बारे में क्या कभी सोचा आपने ? अगर नहीं तो आज ही अपनी मेकअप आर्टिस्ट से इस बारे में कंसल्ट कर लीजिये और अपनी शादी के मौके पर अपनी आंखों को दीजिये ब्रॉन्ज़ ग्लिटरी लुक।

अगर आपको ट्रेडिशनल लुक में ही रहना पसंद है तो रेड लहंगे पर रेड ग्लिटरी आई शैडो लगाएं।

आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 30% की छूट के साथ। यह ऑफर सिर्फ 30 जुलाई तक ही मान्य है। POPXO SHOP पर जाएं और POPXO30 कोड के साथ पाएं आकर्षक छूट।

ADVERTISEMENT

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

अपने मेकअप किट के लिए सिर्फ 1000 रुपये में खरीदें ये 8 ब्रांडेड मेकअप प्रोडक्ट्स

दुल्हन बनने वाली हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें ब्राइडल लुक्स के लेटेस्ट ट्रेंड्स

ADVERTISEMENT

इन 5 मेकअप ब्रश के बिना अधूरा है आपका मेकअप किट

23 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT