ADVERTISEMENT
home / फैशन
लैक्मे फैशन वीक 2019 का हुआ आगाज, रैंप पर तब्बू समेत उतरे कई सितारे

लैक्मे फैशन वीक 2019 का हुआ आगाज, रैंप पर तब्बू समेत उतरे कई सितारे

मुंबई में लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) समर/रिजॉर्ट 2019 का आगाज हो चुका है। इस फैशन शो के पहले ही दिन कई हसीनाओं ने रैंपवॉक किया और फेमस फैशन डिजाइनर्स के कलेक्शन्स को शोकेस किया। इनमें बॉलीवुड जगत की डायना पेंटी, पूजा हेगड़े, मंदिरा बेदी, मोहित मारवाह, करण जौहर और तब्बू ने फेमस सेलिब्रिटी फैशन डिजाइन गौरव गुप्ता के लिए रैंपवॉक करते नजर आए।

इस फैशन वीक की पहली शाम की खास बात ये रही  की जब तब्बू रैंप उतरीं तो लोग उनके लुक को देखते ही रह गये। यही नहीं, जब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई तो फैंस ने तब्बू की खूब तारीफ की। उनके फैंस का कहना था कि तब्बू का ये अंदाज देखकर उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि तब्बू 47 साल की है। तब्बू का ये मॉडर्न लुक लोगों को काफी पसंद आया।

तब्बू ने लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर गौरव गुप्ता के लिए रैंपवॉक किया था। उन्होंने बेहद ही खूबसूरत ग्रे कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। तब्बू जब रैंप पर उतरीं तो लोग उनका कॉन्फिडेंस और दिलकश अंदाज को देखते ही रह गये।

50335322 1017591601765896 1925456893363406128 n

ADVERTISEMENT

तब्बू के साथ फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर भी रैंप पर पहुंचे और उन्होंने डिजाइनर गौरव गुप्ता के डिजाइनर आउटफिट्स को दर्शकों के सामने प्रजेंट किया।

t

बता दें कि 3 फरवरी तक चलने वाले इस फैशन वीक के पहले दिन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने अपने मॉडर्न ड्रामेटिक क्लेक्शन में ट्रेडिशनल चिकनकारी हैंडवर्क को हाइलाइट किया था। साथ ही उन्होंने इस समर सीजन के लिए पेस्टल कलर्स के बेहतरीन आउटफिट्स भी शोकेस किये हैं।

49933779 399444217469169 8918529247528711800 n

ADVERTISEMENT

इन सबके अलावा इस फैशन वीक में एक और चीज सुर्खियों में रही, जिसने इस दिन को और भी दिलचस्प और दिलकश बना दिया। शो में एक सिंगर ने 20 फुट लंबा गाउन पहनकर परफॉर्म किया। ये नजारा वाकई अद्भुत था।

MANDIRA-BEDI 9687059

पेस्टल कलर की डिजाइनर ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और सेक्सी नजर आईं एक्ट्रेस मंदिरा बेदी

pooja-hegde-lakme-fashion-week

ADVERTISEMENT

लैक्मे फैशन वीक के पहले दिन के शो में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी ग्रे कलर का शिमरी बैकलेस गाउन पहना था, जिसमें वो काफी बोल्ड एंड सेक्सी नजर आ रही थीं।

50589194 316727668948422 8307645060225396880 n

वहीं एक्ट्रेस डायना पेंटी व्हाइट कलर के गाउन में नजर आईं।

(सभी तस्वीरें – Instagram)

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें –

डब्बू रतनानी के 2019 कैलेंडर फोटोशूट में टॉपलेस हुई सनी और शर्टलेस हुए टाइगर श्रॉफ
पार्टी हो या फिर शादी का कोई भी फंक्शन हर मौके पर खूब जंचेगी गोटा पट्टी जूलरी
इन ट्रेंडी आउटफिट्स से शादी के संगीत फंक्शन में पाएं स्पेशल लुक
जानिए कितनी तरह की होती हैं ब्रा और कैसे करें सही साइज का चुनाव

अब POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 25% की छूट के साथ… : www.POPXO.comSHOP पर जाएं और POPXOFIRST कोड के साथ पाएं डिस्काउंट।

30 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT