ADVERTISEMENT
home / Inspiration
काम्या पंजाबी ने की बॉयफ्रेंड से सगाई, तस्वीरों में देखें प्री वेडिंग रस्मों की रौनक

काम्या पंजाबी ने की बॉयफ्रेंड से सगाई, तस्वीरों में देखें प्री वेडिंग रस्मों की रौनक

शादी के इस सीज़न में टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते को एक नया नाम देने की पूरी तैयारी कर ली है। ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और ‘शक्ति’ जैसे सीरियल्स के अलावा ‘बिग बॉस’ के एक सीज़न में भी नज़र आ चुकीं काम्या पंजाबी की प्री वेडिंग रस्में शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी सगाई और हल्दी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

शुरू हुईं शादी की रस्में

काम्या पंजाबी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग (Shalabh Dang) के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। इन दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। जहां पहले काम्या की बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं तो वहीं अब उनकी प्री वेडिंग रस्मों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर अपनी रौनक बिखेर दी है। काम्या ने इन रस्मों की शुरुआत घर पर माता की चौकी के आयोजन के साथ की थी।

हाल ही में उन्होंने अपनी सगाई की रस्मों की फोटोज़ शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने येलो कलर की कुर्ती के साथ ब्लैक एंड गोल्डन कलर का शरारा पेयर किया हुआ है। उनके इस लुक को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए उनके वुड बी हस्बैंड शलभ डांग ने ब्लू कलर का कुर्ता और जैकेट पहना हुआ है।

ADVERTISEMENT

सगाई की रस्म गुरुद्वारे में दोनों परिवारों की मौजूदगी में संपन्न हुई थी।

https://hindi.popxo.com/article/these-bollywood-stars-might-get-married-in-2020-in-hindi

हल्दी में दिखा प्री ब्राइडल ग्लो

कहते हैं कि लड़की कितनी भी सुंदर क्यों न हो, शादी की रस्मों में उसके लुक में चार-चांद लग जाते हैं। कुछ ऐसा ही हो रहा है काम्या पंजाबी के साथ भी। इन दिनों उनके चेहरे पर प्री ब्राइडल ग्लो साफ तौर पर नज़र आ रहा है। इसका अंदाज़ा उनकी हल्दी की तस्वीरों से भी लगाया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

सगाई की खुशखबरी सुनाने के बाद काम्या ने अपनी हल्दी की रस्म की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हल्दी की रस्म के लिए भी काम्या ने येलो कलर का सूट पहना था। तस्वीरों में उनके घरवाले उन्हें हल्दी लगाते हुए नज़र आ रहे हैं।

इस मौके पर काम्या ने अपने कानों में बड़े कुंडल, हाथ में ब्रेसलेट और पैरों में पायल पहनी हुई थी। काम्या के साथ ही उनके घर के कई सदस्य भी इस दौरान पीले कपड़े पहने हुए नज़र आए।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/indoor-and-outdoor-wedding-decor-ideas-in-hindi
काम्या और शलभ 10 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे।
आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!
10 Feb 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT