ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
काजल अग्रवाल हुईं Miss से Mrs, गौतम किचलू के साथ की शादी- देखें Viral Pics

काजल अग्रवाल हुईं Miss से Mrs, गौतम किचलू के साथ की शादी- देखें Viral Pics

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने आखिरकार शादी कर ली हैं। काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) के साथ 30 अक्टूबर 2020 को मुंबई में शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें (Inside Pics) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। काजल और गौतम ने मुंबई स्थित ताज महल पैलेस में शुक्रवार को शादी (Intimidate Wedding) की। इस दौरान एक ओर जहां काजल लाल रंग के ब्राइडल लहंगे में दिखाई दीं तो वहीं गौतम शेरवानी में नज़र आए।

https://hindi.popxo.com/article/neha-kakkar-changed-her-name-after-wedding-news-in-hindi-915444

सोशल मीडिया पर शादी के वेन्यू की भी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनका वेन्यू एक दम खूबसूरती से सजा हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर में वेन्यू फ्लोरल डिजाइन से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों ने करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों की मौजूदगी में शादी की और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन किया। 

Instgram

ADVERTISEMENT

वायरल हो रही तस्वीरों में काजल अग्रवाल, गौतम किचलू के साथ फेरे लेते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में दोनों बहुत ही खुश नज़र आ रहे हैं। काजल और गौतम एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

POPxo की सलाह: अपनी शादी पर अगर आप भी काजल की तरह खूबसूरत लगना चाहती हैं MyGlamm के इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को आज ही घर ले आएं।

https://hindi.popxo.com/article/balika-vadhu-fame-avika-gor-shares-her-self-love-and-transformation-journey-in-hindi-915505

बता दें कि शादी से कुछ घंटों पहले काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह अपनी शादी के लिए तैयार हो रही थीं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजल ने लिखा था, तूफान के आने से पहले की शांति। काजल ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह मेकअप करे हुए दिखाई दे रही थीं और पीछे उनका शादी का लहंगा टंगा हुआ था।

https://hindi.popxo.com/article/bride-to-be-kajal-aggarwal-pre-wedding-festivities-inside-pics-in-hindi-915376

गौरतलब है कि काजल ने इससे पहले अपनी मेहंदी और हल्दी की भी कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की थी। इन तस्वीरों में भी काजल बेहद ही खुश और खूबसूरत लग रही थीं।

ADVERTISEMENT

Instagram

काजल ने गौतम के साथ अपनी शादी की घोषणा अक्टूबर के शुरुआत में एक स्टेटमेंट जारी करते हुए दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस स्टेटमेंट को शेयर किया था। 

31 Oct 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT