ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दिव्यांका त्रिपाठी के बाद जेनिफर विंगेट बनी फैंस की पहली पसंद, डांस कर जताई खुशी

दिव्यांका त्रिपाठी के बाद जेनिफर विंगेट बनी फैंस की पहली पसंद, डांस कर जताई खुशी

सीरियल “बेपनाह” की ज़ोया यानि जेनिफर विंगेट को अब पार्टी करने का एक नया बहाना मिल गया है। इंस्टाग्राम पर दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब जेनिफर दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो होने वाली टीवी एक्ट्रेस बन गई हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर जहां “ये हैं मोहब्बतें” की इशिता यानि दिव्यांका त्रिपाठी के 89 लाख फॉलोवर्स हैं वहीं जेनिफर विंगेट के फॉलोवर्स की संख्या अब 70 लाख पर पहुंच चुकी हैं। कहना गलत नहीं होगा कि अगर जेनिफर के फॉलोवर्स की संख्या इसी तेज़ी से बढ़ती रही तो जल्द ही वह दिव्यांका त्रिपाठी को भी इस रेस में पीछे छोड़ देंगी।  

वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी

दिव्यांका त्रिपाठी की तरह जेनिफर विंगेट भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के लिए जेनिफर समय- समय पर अपनी पिक्चर्स और वीडियोज़ इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स की संख्या 70 लाख पहुंचने पर जेनिफर विंनगेट काफी खुश है। अपनी इस खुशी को जेनिफर ने एक डांस वीडियो शेयर कर जाहिर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए जेनिफर ने लिखा है कि अपने परिवार के 70 लाख तक बढ़ जाने पर भला इससे बेहतर सेलिब्रेशन और क्या हो सकता है।

माया के किरदार से मिली पॉपुलैरिटी

जेनिफर विंगेट ने अपने करियर की शुरूआत 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। कई सीरियल्स में छोटे- मोटे किरदार निभाने के बाद जेनिफर को पहचान मिली एकता कपूर के पॉपुलर शो “कसौटी जिंदगी की” से, जिसमे वो ‘स्नेहा बजाज’ के किरदार में नजर आई थीं। मगर उन्हें पॉपुलैरिटी मिली सीरियल “बेहद” में निभाए साइको लवर ‘माया’ के किरदार से। इस किरदार ने न सिर्फ उन्हें टीवी की सीधी- सादी बहू की इमेज से बाहर निकला बल्कि नया स्टाइल और लुक भी दिया। यहां तक कि इस किरदार के लिए जेनिफर बाल्ड लुक से भी पीछे नहीं हटीं।  

Jenifer- as- Maya

ADVERTISEMENT

“बेपनाह” में आ रही हैं नजर

इस समय जेनिफर विंगेट कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल “बेपनाह” में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा रही हैं। इस सीरियल में ज़ोया और आदित्य यानि जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं हाल ही में सीरियल में दिखाया गया उनका ब्राइडल लुक भी सोशल मीडिया में छाया रहा।  

Jenifer Winget 2

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

ADVERTISEMENT

तस्वीरों में देखें, पहले सीरियल से अब तक, कितनी बदल चुकी हैं आपके पसंदीदा टीवी सीरियल्स की बहुएं

इन फेमस टीवी सीरियल्स का भी बन चुका है पार्ट- 2, कुछ हुए हिट तो कुछ बुरी तरह फ्लॉप

जानिए क्या है “बेपनाह” एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की सबसे बड़ी फैंटेसी ?

करन सिंह ग्रोवर से दृष्टि धामी तक, देखिए 11 साल में कितना बदल गए हैं सीरियल “दिल मिल गए” के एक्टर्स

ADVERTISEMENT

कुमकुम भाग्य की ‘प्रज्ञा’ सृति झा ने शेयर की स्कूल ड्रेस में फोटो, कहा, “ज़िन्दगी से बेखबर थी तब…”

 

23 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT