ADVERTISEMENT
home / Season 12
बिग बॉस में आने से पहले प्रेगनेंट थी गायक अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन

बिग बॉस में आने से पहले प्रेगनेंट थी गायक अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन

इंडियन टेलीविजन का सबसे दमदार और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 कुछ अलग ही तेवर में नजर आया। इस सीजन में सिंगल्स के साथ- साथ कई जोड़ियों ने भी हिस्सा लिया, जिनमें गायक अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू की जोड़ी घर के साथ- साथ बाहर भी चर्चा का विषय बनीं। बिग बॉस के अब तक के सीजन की ये सबसे दिलचस्प जोड़ी के रूप में सामने आई। हर कोई इन दोनों के बारे में सबकुछ जानना चाहता था।  

शो के टेलीकास्ट होने के दौरान ही मॉडल और एक्ट्रेस अनीशा सिंह शर्मा ने अनूप जलोटा पर कई आरोप लगाये थे। एक मीडिया हाउस को दिये गए इंटरव्यू में अनीशा ने बताया था कि अनूप जलोटा ने उन्हें सेक्सुअल फेवर का प्रपोजल दिया था और बदले में टीवी में बड़ा रोल दिलवाने का वादा भी किया था। अनीशा ने तो यहां तक दावा किया है कि अगर वो अनूप जी की शर्त मान लेती तो आज बिग बॉस 12 में वो भी बतौर कंटेस्टेंट घर में शामिल होती।

ये भी पढ़ें -‘बिग बॉस चाहते हैं कि’… जानिए इस आवाज के पीछे है किस शख्स का चेहरा

anoop jalota

ADVERTISEMENT

जसलीन के बारे में भी खोले कई राज

अनीशा ने अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन को लेकर भी कई चौंका देने वाले खुलासे किये। उन्होंने बताया कि दोनों का अफेयर पिछले तीन साढ़े तीन साल से चल रहा है। उनके बीच शारीरिक संबंध भी रहे हैं। साथ ही अनीशा ने दावा किया कि जसलीन पिछले साल प्रेगनेंट हो गई थीं। इसको लेकर जलोटा और जसलीन के बीच झगड़ा भी हुआ। अनूप ने जसलीन पर लापरवाही का आरोप लगाकर उन्हें खूब डांटा भी था।

ये भी पढ़ें – बिग बॉस के घर में अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन का दिखा हॉट अवतार, देखिए वीडियो 

शो में किया अपनी रिलेशनशिप का खुलासा

Anup Jalota Jasleen Bigg boss news in Hindi

अनूप और जसलीन ने अब तक अपने रिश्ते को सभी से छुपाकर रखा था। लेकिन उन्होंने बिग बॉस 12 के पहले एपिसोड के जरिए ही अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया। और साफ- साफ दुनिया से कह दिया कि इश्क की कोई उम्र नहीं होती। 65 साल के अनूप जलोटा कभी 28 साल की जसलीन मथारू को संगीत सिखाते थे। इसी दौरान दोनों एक- दूसरे के करीब आ गये और इन्हें प्यार हो गया। बिग बास सीजन 12 में एंट्री करते वक्त अनूप जलोटा और जसलीन दोनों ने खुलासा किया है कि वो पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन शो से अनूप जलोटा के बाहर निकलते ही सुर बदल गये। उन्होंने बाहर आकर मीडिया से कहा कि उन्हें इस शो में रहने के लिए जबरदस्ती जसलीन के साथ रिश्ते में रहने की एक्टिंग करने को कहा गया था।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – जानिए कौन हैं ये बिहारी बाबू जिन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही जीत लिया सबका दिल

कौन हैं जसलीन मथारू

दरअसल जसलीन एक ट्रेंड सिंगर हैं। उन्होंने कई सेलिब्रिटीज के साथ स्टेज शो किए हैं। 28 साल की जसलीन एक पंजाबी परिवार से हैं लेकिन उनकी पैदाइश मुंबई शहर की है। वो कॉलेज स्तर पर बेस्ट फीमेल सिंगर का खिताब भी जीत चुकी है। बचपन से वो एक सिंगर ही बनना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने अनूप जलोटा से संगीत की ट्रेनिंग ली।

ये भी पढ़ें – अनूप जलोटा बने ‘रंगीला राजकुमार’, जसलीन के साथ मिलीं कई रानियां 

26 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT