जिस तरह बाॅलीवुड में फेमस होने के लिए धर्मा प्रोडक्शन और रेड चिली एंटरटेनमेंट से अच्छे रिश्ते होने ज़रूरी हैं, उसी तरह टीवी पर राज करने के लिए डेली सोप क्वीन एकता कपूर की दोस्ती भी बेहद ज़रूरी है। जिस टीवी एक्टर के सिर पर एकता कपूर का हाथ होता है, उसे छोटे पर्दे पर अपनी धाक जमाने से कोई नहीं रोक सकता। मगर क्या हो जब एकता कपूर की यही दोस्ती नाराज़गी में बदल जाए? जी हां, टीवी की सबसे पाॅपुलर बहुओं में से एक दिव्यांका त्रिपाठी के साथ आजकल कुछ ऐसा ही चल रहा है।
इन दिनों छोटे पर्दे के गाॅसिप गलियारों में एक नई खबर छाई हुई है। खबर है कि डेली सोप क्वीन एकता कपूर और टीवी की इशि मां यानि दिव्यांका त्रिपाठी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जी हां, ऐसी खबरें आ रही हैं कि आजकल दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही है। मगर आखिर ऐसा क्या हुआ जो एकता कपूर और उनकी फेवरिट बहू दिव्यांका त्रिपाठी के बीच बोलचाल बंद हो गई?
सुनने में आ रहा है कि ऑल्ट बालाजी पर जल्द आने वाली वेबसीरीज़ “कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला” की शूटिंग के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी और प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ गड़बड़ हो गई है।
दरअसल दोनों के बीच अनबन की खबरों ने उस समय तूल पकड़ा, जब एकता कपूर के जन्मदिन पर न तो दिव्यांका त्रिपाठी और न ही उनके पति विवेक दाहिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें बर्थडे विश किया। जबकि एकता कपूर के साथ काम कर रहे या फिर काम कर चुके हर एक्टर ने अपने सोशल माडिया अकाउंट के ज़रिए उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी थीं।
इतना ही नहीं, एकता कपूर के घर पर हुई उनकी बर्थडे पार्टी पर भी दिव्यांकी त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया नहीं नज़र आए थे। इस बारे में जब एक मीडिया हाउस ने दिव्यांका त्रिपाठी से संपर्क किया तो उन्होंने अपने और एकता कपूर के अनबन की खबरों को सिरे से नकार दिया। साथ ही यह भी बताया कि ऑल्ट बालाजी पर जल्द आने वाली वेबसीरीज़ “कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला” की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते वे एकता कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हो सकीं।
बहरहाल जो भी हो, हम तो यही चाहते हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी और एकता कपूर के बीच अगर कुछ बिगड़ा भी है तो जल्द से जल्द ठीक हो जाए।
इमेज सोर्सः Instagram
(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)
... अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में ... तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा - अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
ये भी पढ़ें-
टीवी की ये बहुएं हैं सोप क्वीन एकता कपूर की फेवरिट, हर मौके पर रहती हैं साथ