ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Irrfan Khan, इरफ़ान खान, Last Movie, The Song of scorpions

आखिरी बार पर्दे पर नज़र आएंगे इरफान खान, फिल्म का मोशन पोस्टर आया सामने

दिवंगत अभिनेता इरफ़ान खान (Irrfan Khan) का नाम बॉलीवुड के महान कलाकारों में शामिल है। ‘पान सिंह तोमर’ हो या ‘हिंदी मीडियम’ उनकी हर फिल्म में इरफ़ान खान (Irrfan Khan) की एक्टिंग बस देखते ही बनती थी। ऐसे महान अभिनेता ने इसी साल 29 अप्रैल को दुनिया से अलविदा कह दिया था। पर्दे पर नज़र आने वाली उनकी आखिरी फिल्म थी ‘अंग्रेजी मीडियम’। इरफ़ान की मौत ने उनके फैंस को काफी निराश कर दिया था। मगर अब इरफ़ान खान को पर्दे पर देखने के लिए तरस रहे उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। नए साल पर इरफ़ान खान (Irrfan Khan) आखिरी पर्दे पर नज़र आएंगे।
https://hindi.popxo.com/article/divya-bhatnagar-sushnat-singh-rajput-saroj-khan-india-lost-these-10-celebs-in-2020-in-hindi
इरफ़ान खान (Irrfan Khan) की आखिरी फिल्म साल 2021 में रिलीज होने जा रही है। इरफ़ान की इस फिल्म का नाम ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस’ है। यह फिल्म लंबे समय से ठंडे बस्ते पर पड़ी थी। मगर अब मेकर्स ने इसे रिलीज़ करने का फैसला किया है। बता दें कि तीन साल पहले इस फिल्म का प्रीमियर स्विट्जरलैंड के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के ज़रिए इस बात की जानकारी दी।
 
तरण आदर्श ने इस फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, ‘इरफ़ान की आखिरी फिल्म…#TheSongOfScorpions…2021 में रिलीज होगी। यह फिल्म अनूप सिंह के निर्देशन में बनी है। पैनोरमा स्पॉटलाइटऔर 70mm टॉकीज द्वारा प्रस्तुत।’
 
बता दें कि फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस’ की कहानी एक आदिवासी महिला नूरन पर आधारित है, जो बिच्छू का जहर उतारने का काम करती है। इरफ़ान खान (Irrfan Khan) का किरदार फिल्म में नूरन की आवाज सुनकर उस पर मोहित हो जाता है और दोनों शादी कर लेते हैं। खबरों की मानें तो सालों से ठंडे बस्ते पर पड़ी इस फिल्म को मेकर्स नए साल पर रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म मेकर्स की तरफ से इरफ़ान खान (Irrfan Khan) को श्रद्धांजलि होगी। हालांकि अभी इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
 
इरफ़ान खान (Irrfan Khan) 2018 से नयूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नामक रेयर कैंसर से पीड़ित थे। वे सितंबर 2019 में अपना ट्रीटमेंट करवाकर वापिस मुंबई लौटे थे। उसके बाद भी उनकी हालत पूरी तरह से ठीक नहीं हुई थी और कोकिलाबेन हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद 29 अप्रैल 2020 को इरफ़ान खान (Irrfan Khan) ने आखिरी सांसे लीं। लॉकडाउन के चलते उनकी अंतिम यात्रा में सिर्फ परिवारजन ही शामिल हो पाए थे। 

https://hindi.popxo.com/article/household-items-every-girl-must-have-if-she-is-living-alone-for-the-first-time-in-hindi
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
28 Dec 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT