ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
हाथरस गैंगरेप: बॉलीवुड सितारों का फूटा गुस्सा, पीड़िता के लिए की इंसाफ की मांग

हाथरस गैंगरेप: बॉलीवुड सितारों का फूटा गुस्सा, पीड़िता के लिए की इंसाफ की मांग

हाथरस गैंगरेप: हाथरस में युवती के साथ हुए गैंगरेप (Hathras Gang rape) और बर्बता की घटना ने एक बार फिर से देशवासियों का दिल दहला कर रख दिया है। सभी लोग पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। एक ओर जहां देश की जनता महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों से काफी नाराज़ है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर अब लोगों ने पीड़िता के लिए न्याय की गुहार लगाना शुरू कर दिया है। इस घटना ने केवल आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों (Bollywood Celebs) के दिलों को भी दहला कर रख दिया है। 
अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत और स्वरा भास्कर तक कई बॉलीवुड सितारे इस घटना से नाराज़ हैं और पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर बॉलीवुड में नाराज़गी- Bollywood Celebs Demand Justice for the Victim

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”मुझे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है। जिस तरह से प्रियंका रेड्डी के बलात्कारियों को गोली मार दी गई थी हमें उसी तरह के न्याय की उम्मीद है।”

https://hindi.popxo.com/article/tv-actor-gurmeet-choudhary-and-wife-debina-bonnerjee-tested-corona-positive-in-hindi-911165

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”गुस्सा में हूं और निराश हूं। इतनी क्रूरता, यह सब कब रुकेगा…हमारे कानून और उनका अनुपालन इतना सख्त होना चाहिए कि सजा के बारे में सोचकर ही बलात्कारी डर के मारे थरथराते रह जाएं। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए आवाज़ उठाओ क्योंकि हम फिलहाल यही कर सकते हैं।”

दिया मिर्जा

https://hindi.popxo.com/article/saunf-or-fennel-seeds-water-benefits-for-health-in-hindi

दिया मिर्जा ने लिखा, ”अगर हम हाथरस की पीड़िता को भूल गए तो हम उसे हर स्तर पर असफल कर देंगे और ये हमारे सामूहिक विवेक पर निर्भर करता है।”

फरहान अख्तर

फरहान ने लिखा, ”हाथरस हमेशा के लिए इस देश की शान पर एक दाग की तरह रहेगा। इस तरह के जुर्म को अंजाम देने वाले लोगों का बचाव करने वालों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। इंसानियत मर चुकी है।”

ADVERTISEMENT

स्वरा भास्कर

एक ओर जहां कंगना रनौत ने सीएम योगी का समर्थन किया है तो वहीं स्वरा भास्कर ने उनसे इस्तीफा देने की मांग की है। हाथरस मामले पर ट्वीट करते हुए स्वरा ने लिखा, ”योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री होते हुए उत्तर प्रदेश में नियमों को तोड़ा जा रहा है। उनकी नीतियों ने जातिगत संघर्ष, फर्जी मुठभेड़, गिरोह युद्ध और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रेप को बढ़ावा दिया है। हाथरस मामला इसका एक उदाहरण है।”

मीरा चोपड़ा

मीरा चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”एक और गैंगरेप, एक और निर्भया, यह तब तक नहीं रुकेगा जब तक आरोपियों को सार्वजनिक रूप से जिंदा नहीं जलाया जाता, इस तरह के अपराधों के लिए कोई दया नहीं हो सकती है। इसे देखकर आपको कैसे गुस्सा नहीं आता?”

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस मामले में जांच के लिए 3 सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन किया है। यह टीम मामले की पूरी जांच 7 दिन में खत्म करके शासन के सामने रिपोर्ट पेश करेगी।

01 Oct 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT