ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
रेखा- अमिताभ की लव स्टोरी के साथ ही जानें रेखा से जुड़े 30 रोचक किस्से

रेखा- अमिताभ की लव स्टोरी के साथ ही जानें रेखा से जुड़े 30 रोचक किस्से

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) 10 अक्टूबर 2018 को अपना 64 वां जन्मदिन मना रही हैं। रेखा को देखकर लगता है कि जैसे उम्र बढ़ने के साथ उनकी खूबसूरती भी बढ़ती जा रही है। उनकी गोल्डन साड़ी, लाल लिपस्टिक, मांग में सजा सिंदूर और चेहरे पर मुस्कुराहट ही उनकी पहचान हैं। एवरग्रीन रेखा की निजी ज़िंदगी हमेशा सस्पेंस में रही है। उनके अफेयर, शादी और परिवार के अनगिनत किस्से लोगों की ज़ुबां पर चढ़े रहते हैं। हालांकि, सच क्या है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। रेखा के जन्मदिन के मौके पर जानिए 30 ऐसे खास किस्से, जो दशकों से सुर्खियों में हैं।

1. रेखा ने शुरू से ही अपनी ज़िंदगी में काफी संघर्ष किया है। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 को मद्रास (अब चेन्नई) में हुआ था। उनके पिता जेमनी गणेशन मशहूर तमिल अभिनेता और मां पुष्पावल्ली तेलुगु अभिनेत्री थीं।

2. रेखा का अपने पिता के साथ कभी जुड़ाव नहीं रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे ‘फादर’ शब्द को सिर्फ चर्च के फादर से जोड़ कर देखती थीं। उसके अलावा उनके लिए उस शब्द के कोई मायने नहीं थे।Rekha struggle days

3. रेखा को दुनिया घूमने का शौक था और इसलिए वे एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। वे फिल्मों में कभी नहीं आना चाहती थीं पर घर की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने पड़े।

ADVERTISEMENT

4. 1966 में रेखा ने तेलुगू फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ में एक बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। कुछ दक्षिण भारतीय फिल्में करने के बाद कम उम्र में ही रेखा ने बॉलीवुड की ओर रुख किया था।Bollywood Diva Rekha

5. एयर होस्टेस बनने के अलावा रेखा कभी नन भी बनना चाहती थीं। वे कॉन्वेंट स्कूल में आइरिश नन के बीच पढ़ाई कर रही थीं, जहां वे एक नन बनने के सपने देखने लगी थीं।

6. रेखा सांवली रंगत की थीं और दक्षिण भारतीय होने के कारण वे ढंग से हिन्दी भी नहीं बोल पाती थीं। ऐसे में उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने अपनी हिन्दी सुधारने और रंगत संवारने के लिए काफी मेहनत की है।

7. बॉलीवुड में रेखा की पहली फिल्म ‘सावन भादो’ थी, जिसके बाद वे रातोंरात मशहूर हो गई थीं। 1987 में फिरोज खान की फिल्म ‘जांबाज’ से रेखा बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल बनी थीं।

ADVERTISEMENT

8. अपनी शादी और प्रेम प्रसंगों के चलते रेखा अक्सर चर्चा में रही हैं। बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन के साथ ही उनका नाम कई दूसरे अभिनेताओं के साथ भी जुड़ा था।

9. जीतेंद्र, विनोद मेहरा, नवीन निश्चल, किरण कुमार, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ रेखा के अफेयर की खबरें काफी गर्म रही हैं। इनमें से दो के साथ उनकी शादी के चर्चे भी थे।Rekha and Akshay Kumar

10. रेखा ने 1990 में दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी पर शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच में दूरियां आने लगी थीं। परेशान होकर मुकेश ने 1991 में ही आत्महत्या कर ली थी। उस समय रेखा अमेरिका में थीं।

11. रेखा और विनोद मेहरा ने कोलकाता में शादी की थी। वे दोनों जब वापस मुंबई आए थे तो विनोद की मां कमला ने अपनी नई- नवेली बहू रेखा का स्वागत चप्पलों से किया था। दरअसल, वे इन दोनों के विवाह से नाराज़ थीं। हालांकि, रेखा इस किस्से से इनकार करती हैं।

ADVERTISEMENT

12. रेखा का नाम लंबे अर्से से अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा हुआ है। अमिताभ और जया की शादी 1973 में हुई थी और 1976 में ‘दो अनजाने’ की शूटिंग के दौरान रेखा और अमिताभ एक- दूसरे के करीब आ गए थे।Rekha and Amitabh Bachchan 1

13. रेखा और अमिताभ की जोड़ी पर्दे पर भी सुपरहिट थी। इन दोनों ने ‘ईमान धरम’, ‘गंगा की सौगंध’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘सुहाग’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

14. 1981 में यश चोपड़ा ने जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते पर फिल्म ‘सिलसिला’ बनाई थी। इस फिल्म में ही अमिताभ और रेखा की आखिरी बार साथ नज़र आए थे।

15. ‘सिलसिला’ फिल्म की यूनिट से जुड़े लोगों का कहना है कि शूटिंग के समय सभी डरे हुए रहते थे कि कहीं जया बच्चन और रेखा में किसी तरह की कोई बहस न हो जाए।Silsila poster

ADVERTISEMENT

16. जया बच्चन को जब अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की खबर मिली थी तो उन्होंने दोनों के रिश्ते को तोड़ने की काफी कोशिश की थी। अमिताभ बच्चन की गैर मौजूदगी में जया ने रेखा को अपने घर पर डिनर के लिए भी बुलाया था।

17. डिनर तक जया ने उन दोनों के कथित अफेयर पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। हालांकि, डिनर के बाद जब रेखा जाने लगी थीं तो जया ने कहा कि कुछ भी हो जाए, वे अमिताभ को कभी नहीं छोड़ेंगी।

18. ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 22 जनवरी 1980 को आर.के. स्टूडियो में हुई थी। इस फंक्शन में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन समेत बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। कहा जाता है कि रेखा की धमाकेदार एंट्री के बाद सभी की नज़रें ऋषि कपूर और नीतू से हटकर उन पर ही ठहर गई थी।Rekha and Rishi Kapoor

19. ऋषि कपूर की शादी में पहली बार रेखा की मांग में सिंदूर देखा गया था। सफेद साड़ी, लाल बिंदी व सिंदूर से सजी रेखा उस रात की लाइमलाइट बन गई थीं। खबरों के अनुसार, उन्होंने उसी दिन अमिताभ बच्चन से शादी की थी।

ADVERTISEMENT

20. उस समय छपी खबरों की मानें तो शादी के फंक्शन के दौरान जब रेखा अमिताभ बच्चन से बात कर रही थीं तो जया बच्चन काफी इमोशनल हो गई थीं और सिर झुकाकर रोने लगी थीं। हालांकि, एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि वे शूट से सीधे फंक्शन में पहुंच गई थीं और इसलिए अपने गेटअप में थीं।

21. रेखा की मांग में सजे सिंदूर को लेकर हमेशा बातें की जाती हैं। 1982 में नेशनल अवॉर्ड्स फंक्शन में ‘उमराव जान’ के लिए अवॉर्ड लेते हुए रेखा ने बताया था कि उनके शहर (नेटिव सिटी) में सिंदूर लगाना फैशन माना जाता है।Evergreen Rekha

22. 1983 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जब वे ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे तो रेखा खुद को रोक नहीं पाई थीं और उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंच गई थीं। हालांकि, जया ने उन्हें अमिताभ से मिलने नहीं दिया था।

23. इस घटना से रेखा को बेहद धक्का लगा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था कि वे उस शख्स को बता नहीं पाई थीं कि वे कैसा महसूस कर रही थीं और न ही वे यह समझ पाईं कि वह शख्स कैसा महसूस कर रहा होगा।Rekha and Amitabh Bachchan
24. गुलजार चाहते थे कि रेखा उनकी फिल्म ‘इजाजत’ में अनुराधा पटेल वाला किरदार निभाएं पर रेखा ने दूसरी पत्नी की भूमिका निभाना चुना था।

ADVERTISEMENT

25. रेखा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही अच्छी गायिका भी हैं। फिल्म ‘खूबसूरत’ के दो गानों में रेखा ने अपनी आवाज़ दी थी।

26. रेखा के घर में सिर्फ उनकी सेक्रेटरी फरजाना को ही आने की अनुमति है। बॉलीवुड गलियारे की मानें तो रेखा और फरजाना काफी निकट हैं और रेखा फरजाना के बगैर कहीं नहीं जाती हैं।Rekha and her secretary

27. रेखा को बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस माना जाता है, जिसको अपनी फिल्म चलाने के लिए किसी हीरो की ज़रूरत नहीं होती थी। वे अपने दम पर ही अपनी फिल्म को हिट करा सकती थीं

28. आमतौर पर रेखा और जया बच्चन एक- दूसरे से दूर रहना ही पसंद करती हैं। सामने पड़ जाने पर भी वे एक- दूसरे को नज़रअंदाज़ कर देती हैं। हालांकि, कुछ साल पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में दोनों ने एक- दूसरे को गले लगाया था।Rekha and Jaya Bachchan

ADVERTISEMENT

29. बॉलीवुड की मल्लिका रेखा फिल्मों के साथ ही राजनीति में भी एक्टिव हैं। अपनी ज़िंदगी की दूसरी पारी उन्होंने बॉलीवुड और राजनीति को ही समर्पित कर दी है।

30. अमिताभ बच्चन के कहने पर ही रेखा अभी तक अपने और उनके रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, रेखा अक्सर कहती हैं कि जब तक वे उस व्यक्ति (अमिताभ) के साथ हैं, तब तक उन्हें किसी दूसरी चीज़ की कोई परवाह नहीं है।

बॉलीवुड की दीवा को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाई!

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

अनुष्का शर्मा ने जन्मदिन पर खुद को दिया यह तोहफा!

हैप्पी बर्थडे सोनू निगम : बॉलीवुड के इन 5 गानों की वजह से सोनू हैं सबके फेवरिट

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन पर मिला फैन्स का बेशुमार प्यार

आलिया भट्ट के बारे में पापा ने बताया चमत्कार तो मम्मी ने खोला एक राज़

ADVERTISEMENT

बॉलीवुड ने इस अंदाज़ में मनाया आलिया भट्ट का 25 वां बर्थडे, नीतू कपूर हुईं शामिल

रानी मुखर्जी ने उठाया बॉलीवुड के इस राज़ पर से पर्दा

10 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT