ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि 6 भाषाओं में आ गया है POPxo

अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि 6 भाषाओं में आ गया है POPxo

आज हम सब के लिए बहुत ही खुशी का दिन है। क्योंकि अब POPxo (पॉपएक्सो) अंग्रेजी और हिन्दी समेत 6 भाषाओं में उपलब्ध है। और वो भाषाएं हैं – अंग्रेजी, हिन्दी, मराठी, तमिल, तेलुगू और बांग्ला। अब आप अपनी भाषा में पा सकते हैं, यूजफुल स्टोरी, मनोरंजक आर्टिकल, वीडियो, पोल, POPxo कम्युनिटी से अपने सवालों के जवाब आदि। 

आपको बता दें कि यहां हर एक भाषा (Language) या वर्टिकल में लेखकों और संपादकों की एक बेहतरीन क्रिएटिव टीम है, जिनमें सभी ओरिजिनल कंटेंट के साथ आपके लिए ऐसी खबरें पेश करते हैं जिसमें कुछ नया और कुछ हटकर वाली चीजें होती हैं। खासतौर पर महिलाओं की लाइफस्टाइल से जुड़ी परेशानियों को भी कम करने में यह आर्टिकल उनकी मदद करते हैं। क्योंकि  POPxo महिलाओं के लिए भारत का सबसे बड़ी डिजिटल कम्युनिटी है, जो कि उनकी हर तरह की जरूरतों का ख्याल रखती है।

डिजिटल मीडिया जगत में अन्य भाषाओं की मांग बढ़ रही है, खासतौर पर महिलाओं से जुड़े कॉन्टेंट के लिए। और भारत में POPxo एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां महिलाएं अपना काफी समय हमारे साथ व्यतीत करती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए  POPxo ने ये फैसला लिया कि वो उन सभी महिलाओं तक पहुंचेगी जो भारत में बोली जाने वाली दूसरी भाषाओं में कंफर्टेबल है। जो हमारे साथ अपनी भाषा में अपनी बात को पहुंचा सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इन भाषाओं के साथ अपने दायरे को बढ़ाने से कंपनी के लिए भी विकास के अगले चरण को बढ़ावा मिलेगा। #POPxoSpeaksYourLanguage हैशटैग के साथ हम साल 2018 का हैप्पी एंड करेंगे और साथ ही नये साल की नई शुरुआत भी।

आज, POPxo अंग्रेजी और हिन्दी भाषा में अपने वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों सहित सभी प्लेटफार्मों में 39 मिलियन से अधिक MAUs हैं। POPxo हर महीने 1500 आर्टिकल, 80 वीडियो बनाता है। यूजर्स हर महीने POPxo पर अपना 3 मिलियन घंटे से ज्यादा समय खर्च करते हैं।

ADVERTISEMENT

एडिटर की चाहत

POPxo ने आज तक फंडिंग में कुल 12 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। आखिरी निवेश दौर का नेतृत्व Neoplux और OPPO ने किया था, मौजूदा निवेशकों कलारी, चिराता वेंचर्स, सुमित मीडिया और ग्री वेंचर्स की भागीदारी के साथ। जुलाई 2018 में POPxo ने निजी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म को लॉन्च किया था।

POPxo के बारे में

भारत की सबसे बड़ी डिजिटल कम्युनिटी POPxo में महिलाएं कुछ भी पढ़, देख, खरीद और हैंगआउट कर सकती हैं। इसमें करीब 1.7 करोड़ सक्रिय यूजर हैं। POPxo में महिलाओं से संबंधित हर चीज का डिजिटल कंटेंट तैयार किया जाता है। इसके चार मुख्य वर्टिकल हैं : लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी और वेडिंग। यह डेस्कटॉप, मोबाइल वेब और एंड्रॉयडआईओएस पर ऐप्स के रूप में उपलब्ध है। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी POPxo की सक्रियता देखी जा सकती है।

हर महीने लगभग 80 % फीमेल यूजर्स POPxo के कंटेंट पर 33 लाख घंटे बिताती हैं, जिससे 2 करोड़ इंगेजमेंट सुनिश्चित होता है। ब्रांडेड कंटेंट तैयार करने के लिए POPxo ने करीब 250 ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप भी की है।

तो फिर देर किस बात कि चुनें अपनी भाषा –  अंग्रेजीहिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी वाली भाषा की फील अलग ही होती है।

ADVERTISEMENT

अब POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 25% की छूट के साथ…  : www.POPXO.comSHOP पर जाएं और POPXOFIRST कोड के साथ पाएं डिस्काउंट।

29 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT