ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
नहीं रहे अरुण जेटली अब हमारे बीच, जानिए उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें

नहीं रहे अरुण जेटली अब हमारे बीच, जानिए उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। 66 साल की आयु में आज उनका निधन हो गया। बतौर छात्र नेता अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले अरुण जेटली का पूरा राजनीतिक जीवन ऐसा रहा है कि आज उनके देहांत के बाद न केवल सत्ता पक्ष, बल्कि विपक्ष में भी शोक की लहर दौड़ गई।
गौरतलब है कि बीते 9 अगस्त से वे सांस की तकलीफ़ के चलते दिल्ली के एम्स में एडमिट थे। उन्हें देखने आने वालों में सभी पार्टियों के लोग शामिल थे, लेकिन उनकी हालत में शुरुआत से ही कोई सुधार नहीं रहा। वह लगातार बिगड़ती ही रही और आज आख़िरकार उन्होंने संसार से विदा ले ली।

अरुण जेटली ने 1970 में भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में शुरुआत करके वर्ष 1973 में जयप्रकाश नारायण के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में बेहद सक्रिय भूमिका निभा कर साबित कर दिया था कि राजनीति उनके लिए समाज सेवा का दूसरा रूप है। शायद इसी भाव के चलते जीवन भर अरुण जेटली ने समाज के सभी वर्गों से अपने रिश्ते हमेशा मधुर बनाए रखने की पूरी कोशिश की, चाहे वह व्यापारी वर्ग हो या पत्रकार।

सक्रिय राजनेता रहने के अलावा अरुण जेटली ने वकालत के पेशे में भी अपनी गहरी पकड़ बनाई थी। राजनीति में आने से पहले वे सुप्रीम कोर्ट में लॉ प्रैक्टिस करते रहे थे। इस क्षेत्र के भी वे बहुत बड़े जानकार थे और वर्ष 1989 में वे भारत सरकार द्वारा एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किए जाने पर लगभग एक साल तक इस पद पर सक्रिय रहे थे। देश में इमरजेंसी लगने पर कुछ अर्से के लिए वे जेल में भी रहे। आगे के राजनीतिक जीवन में भी उन्होंने हमेशा अपने काम और तौर-तरीकों से एक अलग और मज़बूत पहचान बनाई।

ADVERTISEMENT

वाजपेयी सरकार के दौरान जेटली पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे थे। मोदी कैबिनेट का वे एक महत्वपूर्ण चेहरा थे और रक्षा मंत्रालय से लेकर वित्त मंत्रालय तक अपनी दूरदर्शी नीतियों से कई महत्वपूर्ण फैसलों में अपनी अहम भूमिका निभाई। उनका गरिमामय रूप हमेशा विपक्ष की नज़रों में भी सम्मान का पात्र रहा था। अरुण जेटली का निधन भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण चेहरे का जाना है। विनम्र श्रद्धांजलि।

ये भी पढ़ें- सुषमा स्वराज के निधन से देशभर में शोक, इस आखिरी ट्वीट के साथ कहा दुनिया को अलविदा

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ADVERTISEMENT
24 Aug 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT