ADVERTISEMENT
home / Fitness
फिटनेस के लिए क्रेजी है ‘ये है मोहब्बतें’ की यह ‘नागिन’, देखें वीडियो

फिटनेस के लिए क्रेजी है ‘ये है मोहब्बतें’ की यह ‘नागिन’, देखें वीडियो

बॉलीवुड स्टार्स हों या टीवी की दुनिया के सितारे, सेलिब्रिटीज को ग्लैमर इंडस्ट्री में बने रहने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। अपने लुक और फैशन सेंस के साथ ही वे अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखते हैं। स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ की शगुन यानी कि अनीता हसनंदानी छोटे पर्दे की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। खास बात है कि अपनी फिटनेस का क्रेडिट वे अपने पति रोहित रेड्डी को देती हैं।

नागिन के जिम गोल्स

कलर्स टीवी के सुपरहिट सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाने वाली अनीता हसनंदानी रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। ‘ये है मोहब्बतें’ की शगुन ग्लैमर इंडस्ट्री की उन कुछ एक्ट्रेसेस में से हैं, जिनके पति सेम इंडस्ट्री के न होकर भी उनके जितने ही फेमस हैं। फिलहाल यह नागिन अपने फिटनेस वीडियो से अपने फैंस को डस रही है, यानी कि अनीता हसनंदानी के जिम के ये वीडियो वाकई बेहद प्रेरक हैं।

जिम गोल्स से कपल गोल्स

अनीता हसनंदानी रेड्डी की ही तरह उनके पति रोहित रेड्डी भी फिटनेस फ्रीक हैं। अनीता अक्सर उनके साथ ही एक्सरसाइज करती हैं। हाल ही में अनीता ने एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘अब रोहित रेड्डी की बीवी हूं तो बनता है।’ घूमने का शौकीन यह कपल इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक है। ‘ये है मोहब्बतें’ की पूरी टीम के साथ भी रोहित की काफी अच्छी दोस्ती है। उन्हें अक्सर दिव्यांका त्रिपाठी, करण पटेल और एकता कपूर के साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है।

हम उम्मीद करते हैं कि अनीता और रोहित इसी तरह से अपने फैंस के लिए कभी कपल गोल्स तो कभी फिटनेस गोल्स सेट करते रहें।

ADVERTISEMENT

आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 30% की छूट के साथ। यह ऑफर सिर्फ 30 जुलाई तक ही मान्य है। POPXO SHOP पर जाएं और POPXO30 कोड के साथ पाएं आकर्षक छूट।

ये भी पढ़ें :

पति रोहित से इतना प्यार होने पर भी क्यों ‘नागिन’ बन गईं अनीता हसनंदानी?

‘ये है मोहब्बतें’ की दिव्यांका त्रिपाठी सेट पर को-स्टार के साथ ऐसा व्यवहार करती हैं!

ADVERTISEMENT

टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ ने बनाया नया रिकॉर्ड!

27 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT