ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
छोटे पर्दे के ये 5 कृष्ण रहे हैं सबसे ज्यादा लोकप्रिय, कुछ के तो पैर तक छूते थे फैंस

छोटे पर्दे के ये 5 कृष्ण रहे हैं सबसे ज्यादा लोकप्रिय, कुछ के तो पैर तक छूते थे फैंस

कृष्ण, ये नाम सुनते ही जेहन में हाथ में बांसुरी लिए सांवली सलोनी सुंदर सी सूरत सामने आ जाती है। कृष्ण का अस्तित्व ही कुछ ऐसा है। कोई भी उनके रूप से मोहित हुए बिना नहीं रह सकता। हमने कृष्ण को कभी देखा तो नहीं मगर कृष्ण के इसी रूप को हमसे रूबरू कराया है छोटे पर्दे पर श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने। रामानंद सागर के सीरियल “महाभारत” से लेकर स्टार प्लस के “महाभारत” तक छोटे पर्दे ने हमें ऐसे कई कलाकार दिए जिन्होंने श्री कृष्ण के रूप में दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली। चलिए हम आपको मिलाते हैं टीवी के ऐसे ही 5 कलाकारों से जिन्होंने कृष्ण के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ दी।  

1. नितीश भारद्वाज

NItish collage

साल 1988 में जब डीडी नेशनल पर सीरियल “महाभारत” आता था, उस समय सब अपना काम छोड़ कर इस सीरियल को देखने बैठ जाते थे। सीरियल “रामायण” के बाद ये रामानंद सागर का दूसरा माइथोलॉजिकल सीरियल था, जिसे दर्शकों ने खुले दिल से स्वीकार किया। इसके साथ ही घर- घर फेमस हो गए सीरियल में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नितीश भारद्वाज। इनकी लोकप्रियता का आलम कुछ इस कदर था कि असल जिंदगी में भी लोग इन्हें श्री कृष्ण की तरह पूजने लगे थे।

2. स्वप्निल जोशी

Swapnil collage

ADVERTISEMENT

दूरदर्शन के डीडी मेट्रो पर आने वाले रामानंद सागर के सीरियल “श्री कृष्ण” को भी दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। सीरियल में युवा कृष्ण का किरदार निभाया था एक्टर स्वप्निल जोशी ने, जो इस समय मराठी सिनेमा में सक्रिय हैं। एक इंटरव्यू के दौरान स्वप्निल जोशी ने बताया था कि, वो महज 16 साल के थे जब उन्होंने श्री कृष्ण के किरदार को निभाया। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर लोग उनके पैर छूने लगते थे और उन्हें भगवान की तरह मानने लगे थे। इसके बाद स्वप्निल ने टीवी पर कई रोल किये लेकिन श्री कृष्ण जैसी प्रसिद्धि उन्हें दोबारा नहीं मिल पाई।

3. सर्वदमन डी बनर्जी

Sarvdaman collage %281%29

सीरियल “श्री कृष्ण” में ही बड़े कृष्ण के रूप में नजर आए थे एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी। इनकी लाजवाब एक्टिंग और मनमोहक मुस्कान की दुनिया आज भी दीवानी है। मगर इस सीरियल के बाद सर्वदमन कहीं भी नजर नहीं आए। आपको बता दें कि सर्वदमन ने “श्री कृष्ण” के बाद से ही छोटे पर्दे और एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली थी। फिलहाल सर्वदमन ऋषिकेश में रहकर बच्चों को मैडिटेशन सिखा रहे हैं।

4. सौरभ राज जैन

Saurabh collage

ADVERTISEMENT

अगर आप 90’s किड नहीं है और आपने नितीश भारद्वाज, स्वप्निल जोशी और सर्वदमन डी बनर्जी को श्री कृष्ण के रूप में नहीं देखा है तो आपके लिए सौरभ राज जैन ही कृष्ण का असली स्वरूप होंगे। सौरभ राज जैन ने एक- दो नहीं बल्कि तीन बार श्री कृष्ण और विष्णु के किरदार को छोटे पर्दे पर जिया है। इनमें से सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ स्टार प्लस के सीरियल “महाभारत” में निभाया हुआ श्री कृष्ण का किरदार। अपनी आंखों से मन में चल रही चंचलता को सौरभ राज जैन ने बखूबी दर्शाया और दुनियाभर में बतौर कृष्ण ख्याति बटोरी।  

5. धृति भाटिया

Dhriti collage

जन्माष्टमी के अवसर पर जब बात श्री कृष्ण के किरदार की हो रही है तो भला हम नन्हे कृष्ण को कैसे भूल सकते हैं। कलर्स टीवी पर आने वाले सीरियल “जय श्री कृष्ण” में कृष्ण की बाल लीलाओं को दिखाया था नन्ही धृति भाटिया ने। जी हां, सही समझा आपने। कृष्ण के बाल स्वरूप का किरदार निभाने वाला कोई लड़का नहीं बल्कि एक लड़की थी। जो आज काफी बड़ी हो चुकी है। बाल कृष्ण के रूप ने धृति ने भी काफी लोकप्रियता बटोरी। फिलहाल धृति एक्टिंग से दूर अपनी पढ़ाई पूरी करने में लगी हैं।

इमेज सोर्सः Instagram

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें

बंद होने जा रहा है सीरियल “ये है मोहब्बतें”, अब इस नए शो में नज़र आएंगी दिव्यांका त्रिपाठी?

तस्वीरों में देखें, पहले सीरियल से अब तक, कितनी बदल चुकी हैं आपके पसंदीदा टीवी सीरियल्स की बहुएं

जानें, कहां गुम हो गए वो टीवी सितारे जो कभी आपकी आंखों का तारा हुआ करते थे

ADVERTISEMENT

सीरियल “नामकरण” की इस एक्ट्रेस ने अपनी बॉडीशेमिंग पर कह डाली ये बड़ी बात!

29 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT