ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
भारत के सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल केसेस लड़ने वाले मशहूर वकील राम जेठमलानी का निधन

भारत के सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल केसेस लड़ने वाले मशहूर वकील राम जेठमलानी का निधन

भारत के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी (Ram Jethmalani) का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राम जेठमलानी के निधन पर दुख जाहिर किया है। जेठमलानी की गिनती देश के मशहूर वकीलों में होती थी। वे आपराधिक मामलों के बड़े गहरे जानकार थे। इनसे ज्यादा हाई-प्रोफाइल केसेस भारत में शायद ही किसी और वकील के पास रहे होंगे।
राम जेठमलानी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री रहे। उन्होंने साल 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी के ही खिलाफ लखनऊ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था।
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ” वे हाजिरजवाब, साहसी और किसी भी विषय पर खुद को निडरतापूर्वक अभिव्यक्त करने से न हिचकने वाले व्यक्ति थे। मैं अपने-आप को भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे श्री राम जेठमलानी जी से बातचीत करने के कई अवसर मिले। दुख के इन क्षणों में उनके परिवार, दोस्तों और कई प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। वे बेशक यहां न हों, लेकिन मार्ग प्रशस्त करने वाला उनका काम जिंदा रहेगा। ओम शांति।”

आपको बता दें कि राम जेठमलानी का नाम पहली बार साल 1959 में केएम नानावती बनाम महाराष्ट्र सरकार का केस लड़ने के बाद सामने आया था। इसके बाद उन्होंने राजीव गांधी के हत्यारे, इंदिरा गांधी के हत्यारे, हर्षद मेहता (स्टॉक मार्केट स्कैम), अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान, लालकृष्ण अडवाणी (हवाला केस), मनु शर्मा (जेसिका लाल केस), अमित शाह (सोहराबुद्दीन केस), कनिमोझी (टू जी स्कैम), लालू प्रसाद यादव (चारा घोटाला), अरविंद केजरीवाल के लिए अरुण जेटली का मानहानि जैसे हाई प्रोफाइल केसेस लड़े।

https://hindi.popxo.com/article/former-finance-minister-arun-jaitley-passes-away-at-66-in-hindi-843879

राम जेठमलानी ने 17 साल की उम्र में ही एलएलबी की डिग्री हासिल कर ली थी। शायद आपको जानकर ये हैरानी होगी कि राम जेठमलानी जैसे प्रखर और तेजस्वी वकील 18 साल की उम्र से वकालत शुरू कर सकें, इसके लिए एक स्पेशल प्रस्ताव पास करना पड़ा था। उनके निजी जीवन की बात करें तो राम जेठमलानी का लगभग 18 साल की उम्र में दुर्गा नाम की महिला से विवाह कर दिया गया। 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से कुछ ही समय पहले उन्होंने रत्ना साहनी नाम की एक महिला वकील से दूसरा विवाह कर लिया। जेठमलानी के परिवार में उनकी दोनों पत्नियों से चार बच्चे हैं। दूसरी पत्नी से जेठमलानी के एक बेटे महेश जेठमलानी हैं।  वे भी जाने माने वकील हैं। वहीं उनकी एक बेटी अमेरिका में रहती हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/sushma-swaraj-the-bjp-leader-and-former-external-affairs-minister-passes-away-her-last-tweet-will-make-you-emotional-in-hindi-840524

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वह भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

08 Sep 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT