ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की नानी सहित चार पीढ़ियों की तस्वीर

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की नानी सहित चार पीढ़ियों की तस्वीर

सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ की इशी मां यानि दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे का जाना-माना नाम हैं। सीरियल में उनका किरदार हो या फिर असल ज़िंदगी में सभी के लिए लगाव, फैंस को उनका हर अंदाज़ बेहद पसंद आता है। दिव्यांका त्रिपाठी काम के साथ अपने परिवार के लिए भी समय निकालना नहीं भूलतीं। उन्हें अपने पति विवेक दाहिया और परिवार संग समय बिताना काफी पसंद है। इसी का एक नज़ारा देखने को मिला दिव्यांका की हालिया इंस्टा पोस्ट पर, जहां वे अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताती हुई नज़र आईं।
https://hindi.popxo.com/article/diamond-jewelry-designs-for-bride-in-hindi
इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी काम से छुट्टी लेकर अपनी नानी के घर गईं हुईं हैं, जहां उनके साथ उनकी मम्मी, बहन और बहन के बच्चे भी पहुंचे हैं। यहां दिव्यांका सभी के साथ काफी खुश नज़र आईं। अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में दिव्यांका के साथ उनकी बड़ी बहन, भांजे-भांजी, मम्मी और नानी, सब एक साथ नज़र आए। तस्वीर शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, “चार पीढ़ियां एक लाइन में। नानी का घर, ऐसे में नाना जी को बिल्कुल नहीं भूल सकती, जिनकी तस्वीर मेरे पीछे लगी है।”
 
दिव्यांका त्रिपाठी की इस फैमिली पिक्चर को उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर दिव्यांका की बहन को देखकर फैंस उन्हें उनकी जुड़वां बहन तक बता रहे हैं। वाकई एक नज़र में तस्वीर को देखने पर दिव्यांका की बड़ी बहन बिल्कुल उनके जैसी ही दिख रही हैं। 
 
चार पीढ़ियों को दिखाती इस फैमिली पिक्चर को शेयर करने से पहले दिव्यांका ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दिव्यांका के साथ उनकी बहन और मम्मी-पापा भी नज़र आए थे। इन तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है कि वे अपने परिवार के साथ छुट्टियों को कितना एंजॉय कर रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दाहिया उनके साथ नहीं नज़र आए। 
 
बात करें वर्क फ्रंट की तो सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के अलावा दिव्यांका त्रिपाठी की हालिया रिलीज़ वेब सीरीज़ “कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला” भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। खबरें हैं कि फैंस के बीच इसका सीज़न 2 लाने की मांग भी तेज़ हो चुकी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगे।
 
https://hindi.popxo.com/article/cool-ideas-to-make-a-grand-entry-at-your-reception-in-hindi
(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वह भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) 
.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
10 Oct 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT