ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की “नो फ़िल्टर” सेल्फ़ी, फैंस बोले नेचुरल ब्यूटी हो तो ऐसी

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की “नो फ़िल्टर” सेल्फ़ी, फैंस बोले नेचुरल ब्यूटी हो तो ऐसी

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टीवी एक्ट्रेस हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 8 मिलियन पहुंच चुकी है। हाल ही में दिव्यांका अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर अपने पति विवेक दहिया के साथ मालदीव से सेकेंड हनीमून मना कर मुंबई वापस लौटी हैं। इस दौरान दिव्यांका इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की पिक्चर्स भी अपलोड करती रहीं। दिव्यांका अक्सर इंस्टाग्राम के ज़रिये अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। उनका सोशल मीडिया में इतना ज्यादा एक्टिव होना भी बताता है कि वो सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टीवी एक्ट्रेस क्यों हैं। फैमिली ट्रिप हो, वेकेशन हो, फैंस के साथ सेल्फ़ी हो या फिर कोई पुरानी याद, दिव्यांका हर पल हो अपने कैमरे में कैद कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना नहीं भूलतीं।

Divyanka Insta collage

हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस फोटो में दिव्यांका बिना किसी मेकअप के सिर्फ पीच लिपस्टिक में नजर आ रही हैं। पसीने से भीगी दिव्यांका के फेस पर वेकेशन के दौरान हुए सनबर्न और थकान को साफ़ देखा जा सकता है। इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए दिव्यांका ने लिखा है, “बिना किसी फ़िल्टर के मेरे फेस पर सिर्फ नेचर नज़र आ रहा है।”

फैंस को भा गई दिव्यांका की नेचुरल ब्यूटी

2

ADVERTISEMENT

दिव्यांका की इस पोस्ट को अभी तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और दो हज़ार से ज्यादा फैंस इस फोटो पर कमेंट कर चुके हैं। दिव्यांका के फैंस उनकी इस नो फ़िल्टर सेल्फ़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे। कोई उन्हें परी की तरह खूबसूरत बोल रहा है तो कोई उनकी आंखों की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि दिव्यांका के फैंस को उनका ये नो मेकअप और नो फ़िल्टर लुक काफी पसंद आ रहा है।

मालदीव में मनाया दूसरा हनीमून

दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया हाल ही में मालदीव से अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट करके लौटे हैं और आते ही दोनों अपने- अपने सीरियल की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। मालदीव से दिव्यांका ने अपने इस वेकेशन की कई पिक्चर्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

3

4

5

ADVERTISEMENT

टीआरपी रेस में विवेक का शो हुआ आगे

दिव्यांका पिछले 5 सालों से लगातार स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल “ये हैं मोहब्बतें” से जुडी हैं। तब से ही इस सीरियल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और टीआरपी चार्ट में भी ये सीरियल हमेशा टॉप 10 में अपनी जगह बनाये रहता है। वहीं हाल ही में शुरू हुए सीरियल “क़यामत की रात” में विवेक दहिया मेन लीड रोल में नज़र आ रहे हैं। इस सीरियल ने आते ही टीआरपी चार्ट में अपनी जगह बना ली है। फ़िलहाल विवेक दहिया का सीरियल “क़यामत की रात” दिव्यांका त्रिपाठी के सीरियल “ये हैं मोहब्बतें” से टीआरपी की रेस में आगे चल रहा है।  

8 

ये भी पढ़े

खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ को मात देती हैं टीवी की नई प्रेरणा एरिका फर्नांडिस

ADVERTISEMENT

तस्वीरों में देखें, पहले सीरियल से अब तक, कितनी बदल चुकी हैं आपके पसंदीदा टीवी सीरियल्स की बहुएं

जानें, क्यों इन टीवी सीरियल्स की फेमस जोड़ियाें का प्यार अधूरा रह गया

तस्वीरों में देखें टीवी सीरियल्स की सीधी- सादी बहुओं का हॉट एंड सेक्सी अवतार

17 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT