ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Divyanka Tripathi, Crime Petrol, Daily Soap

दिव्यांका त्रिपाठी ने डेली सोप को लेकर उठाए सवाल, कहा- ये फंडा मुझे समझ नहीं आता

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का नाम छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेसेस में शामिल है। सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से लोकप्रियता पाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने एकता कपूर के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में भी अपनी एक्टिंग से खूब वाहवाही बटोरी। इन दिनों दिव्यांका सोनी टीवी के पॉपुलर शो क्राइम पेट्रोल में बतौर एंकर नज़र आ रही हैं। यहां भी उनके काम को काफी सराहना मिल रही है। मगर एक्ट्रेस ने अपने ऊपर लिखे एक आर्टिकल पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस आर्टिकल में बताया गया है कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) फिलहाल छोटे पर्दे से दूर हैं।
https://hindi.popxo.com/article/tips-to-make-your-nail-paint-last-longer-in-hindi
छोटे पर्दे पर दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का हर शो दर्शकों की पहली पसंद रहा है। ‘क्राइम पेट्रोल’ पर उनकी एंकरिंग को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। मगर दिव्यांका ने अपने ऊपर छपे एक आर्टिकल के बाद इस बात पर सवाल उठाया है कि छोटे पर्दे पर काम करने का मतलब हमेशा डेली सोप ही क्यों होता है। वो इसके पीछे का फंडा नहीं समझ पा रही। इसी के चलते उन्होंने लोगों से उनकी एंकरिंग देखने की भी अपील की। 

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने ट्विटर पर इस आर्टिकल को रीट्वीट करते हुए लिखा, “टीवी पर होने का मतलब डेली सोप करना ही क्यों होता है? जब कॉमेडी शोज़ करती थी तब भी यह सुनती थी। यह फंडा कभी समझ नहीं आया मुझे। अच्छे आर्टिकल के लिए हाथ जोड़कर शुक्रिया। पर कभी वक्त निकालकर क्राइम पेट्रोल पर मेरी एंकरिंग देखिये। सुना है अच्छा कर रही हूं।”

इस ट्वीट के बाद दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के फैंस उनके सपोर्ट में आ गए। एक फैन ने उनके सपोर्ट में लिखा, “ओहो दीदी आखिरी वाली लाइन, “सुना है अच्छा कर रही हूं।” नहीं अच्छा नहीं कर रहे हो बल्कि बहुत-बहुत ही अच्छा कर रहे हो। दीदी आपके एक-एक शब्द दिल को और दिमाग को छू जाते हैं। आपका बहुत शुक्रिया दीदी। हमेशा मुझे प्रेरणा देने के लिए। आपको ढेर सारा प्यार।”

वहीं एक फैन ने लिखा, “आप बतौर एंकर बहुत अच्छा काम कर रही हैं दीदी। मैं आपको एक्ट करते हुए देखने को भी बहुत याद करती हूं। आप जिस भी शैली में काम करती हैं, फिर चाहे वो वेब कंटेंट हो, कॉमेडी शोज़ हों, डेली सोप हों, थ्रिलर हो या कुछ और। आपको अलग-अलग तरह से काम करते हुए देखकर बहुत अच्छा लगता है।”

ADVERTISEMENT

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

19 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT