ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
किसिंग सीन पर बोलीं दिव्यांका त्रिपाठी, ऐसा था सास-ससुर का रिएक्शन

किसिंग सीन पर बोलीं दिव्यांका त्रिपाठी, ऐसा था सास-ससुर का रिएक्शन

दिव्यांका त्रिपाठी का नाम छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेसेस में शुमार है। इस बात का अंदाज़ा उनके इंस्टा फॉलोवर्स से ही लगाया जा सकता है। दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की एकमात्र एक्ट्रेस हैं, जिनके इंस्टा फॉलोवर्स की संख्या 11 मिलियन से भी ज्यादा है। ऐसे में दिव्यांका की रील और रियल लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। कुछ दिन पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी का एक किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा, जो उन्होंने एक वेब सीरीज़ के लिए राजीव खंडेलवाल के साथ शूट किया था। अब इस किसिंग सीन पर दिव्यांका ने खुलकर अपनी बात सबके सामने रखी है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन्स को लेकर बात की। उन्होंने बताया, “बोल्ड सीन्स को लेकर मैं ज्यादा कंफर्टेबल नहीं हूं। मैंने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ “कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला” की शुरुआत में ही ये साफ कर दिया था कि अगर आप मुझसे बोल्ड सीन्स एक्सपेक्ट कर रहे हैं तो हो सकता है कि मैं इसके लिए ठीक इंसान नहीं हूं। वेबसीरीज में कुछ किसिंग थी सीन्स थे, जो कि मैंने नहीं किए थे। हालांकि ऑनस्क्रीन लगेगा कि मैं किस कर रही हूं, जबकि असल में ऐसा नहीं था।”

Instagram

दिव्यांका की मानें तो इस बात को लेकर सेट पर उनकी काफी खिंचाई भी होती थी। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया, “इस बात को लेकर सेट पर मेरी टांग खिंचाई होती थी। सबसे ज्यादा राजीव मेरी खिंचाई करते थे। राजीव अक्सर मज़ाक में कहते थे कि आज हमें रियल किसिंग सीन चाहिए। भले ही स्क्रिप्ट में लिखा न हो, लेकिन तुम्हें ऑडियंस के लिए करना होगा।”

Instagram

ADVERTISEMENT
दिव्यांका त्रिपाठी को इस बात की चिंता भी रहती कि उनके सास-ससुर जब बोल्ड और किसिंग सीन देखेंगे तो उन्हें कैसा लगेगा। दिव्यांका ने बताया, “‘मैं हमेशा किसिंग सीन शूट हो जाने के बाद देखा करती थी कि मेरे सास-ससुर को कैसा लगेगा। सबने मेरा मेरा सपोर्ट किया। मुझ पर किसी की तरफ से कोई दबाव नहीं है। बस मैं खुद कंफर्टेबल नहीं हूं, जबकि विवेक तो मेरा बहुत साथ देते हैं।”

Instagram

आपको बता दें कि दिव्यांका और राजीव के किसिंग सीन पर दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दाहिया का भी रिएक्शन आया था। वेब सीरीज़ के ट्रेलर को देखकर उन्होंने कमेंट किया था, “इंतज़ार नहीं कर सकता”, यानी फैन्स की तरह दिव्यांका के पति विवेक दाहिया को भी “कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला” का बेसब्री से इंतज़ार था।

Instagram

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/bollywood-celebrities-and-their-good-luck-charms-in-hindi
.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
24 Oct 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT