ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
दिव्यांका के एक्स बॉयफ्रेंड शरद ने अपनी गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, विदाई के समय हुए दोनों इमोशनल

दिव्यांका के एक्स बॉयफ्रेंड शरद ने अपनी गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, विदाई के समय हुए दोनों इमोशनल

फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra)अपनी गर्लफ्रेंड रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) के साथ शादी के बंधन में बंध गये हैं। उनकी मेहंदी, संगीत और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शरद और रिप्सी की शादी दो रिवाजों से संपन्न हुई। पहले दिन (19 अप्रैल) गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म हुई और दूसरे दिन (20 अप्रैल) हिंदू रीति- रिवाज से सात फेरे लिए। जानकारी के मुताबिक, अब 3 मई को कोलकाता में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी।

Ssharad with mom %283%29

Ssharad Malhotra %287%29

ADVERTISEMENT

शरद अपनी शादी में घोड़ी पर चढ़कर अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे। यही नहीं, उन्होंने अपनी ही बारात में जमकर डांस भी किया।

दोनों की जयमाला रस्म का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें शरद ने रिप्सी को अपनी गोद में उठा लिया था।

Ssharad Malhotra and Ripci Bhatia %289%29

शरद और रिप्सी की जोड़ी बेहद सुंदर लग रही थी। मीडिया के सामने दोनों ने जमकर पोज भी दिये। शरद मल्होत्रा जहां गोल्डन कलर की शेरवानी और गुलाबी रंग के दुपट्टे में बेहद जंच रहे थे, वहीं उनकी दुल्हनिया लाल रंग के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही थीं।

ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर उनकी शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो रिप्सी को विदा कराते समय काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।

Ripci Bhatia

शरद की संगिनी बनीं रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। रिप्सी दिल्ली की रहने वाली हैं। ये दोनों एक- दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे और अब परिवार की रजामंदी के बाद शादी के बंधन में बंध गये हैं।

Abhay Vakil   Charul Malik  Rishina Kandhari   Munisha Khatwani  Shivin Narang  Rashmi Desai and Mrunal Jain

ADVERTISEMENT

Zain Imam   Charul Malik and Harshad Chopda

शादी से पहले शरद और रिप्सी की संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्में हुई थीं। इनमें कृतिका सेंगर, हर्षद चोपड़ा, रश्मि देसाई, विवियन डीसेना और अदा खान जैसे कई सितारे पहुंचे थे।

Ssharad Malhotra %284%29

बता दें कि शरद, रिप्सी से पहले टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में रह चुके हैं। दिव्यांका और शरद की मुलाकात सिनेस्टार के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक ही सीरियल से अपना डेब्यू किया था, जिसका नाम था ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’। रील लाइफ में शुरू हुई यह लव स्टोरी धीरे- धीरे रियल लाइफ में बदल गई थी। दिव्यांका और शरद का लव रिलेशनशिप करीब 7 साल तक चला था। एक इंटरव्यू में शरद ने इस बात का खुलासा किया कि उनका ब्रेकअप सिर्फ शादी की बात को लेकर हुआ था। वो उस समय शादी के लिए तैयार नहीं थे। फिलहाल दोनों में काफी दूरियां आ चुकी हैं। दोनों एक- दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें –

दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स- बॉयफ्रेंड शरद ने शेयर किया अपनी शादी का कार्ड, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन
जानिए किस तरह की नेकलाइन्स के साथ कौन- सा नेकलेस पहनना चाहिए
प्रियंका के ससुरालवालों ने उनकी शादी के इंतजामों पर कसा ताना, बोले- मेहमानों को हुई थी काफी परेशानी
अनोखा है देवी का यह मंदिर, खीरा चढ़ाने से भर जाती है सूनी गोद

22 Apr 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT