ADVERTISEMENT
home / फैशन
‘धड़क गर्ल’ जाह्नवी कपूर के ये खूबसूरत 8 लुक्स देखकर आपकी धड़कनें भी हो जाएंगी तेज़

‘धड़क गर्ल’ जाह्नवी कपूर के ये खूबसूरत 8 लुक्स देखकर आपकी धड़कनें भी हो जाएंगी तेज़

बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म ‘धड़क’ दर्शकों का दिल जीत चुकी है। फिल्म में जाह्नवी कपूर का राजस्थानी अंदाज देखने वालों को खूब पसंद आया। हम आपको दिखा रहे हैं जाह्नवी कपूर के 8 अलग- अलग अंदाज जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे- ‘लाइक मदर लाइक डॉटर’।

1- बेबी डाॅल लुक

29401601 424950167929740 2557520855739400192 n

अम्ब्रेला स्टाइल की इस गोल्डन शिमर ऑफ शोल्डर ड्रेस में जाह्नवी कपूर किसी बेबी डॉल से कम नहीं लग रहीं हैं। इस ड्रेस के साथ जाह्नवी ने इयररिंग्स के लिए हुप्स को कैरी किया है। ‘धड़क’ फिल्म में तो आप जाह्नवी का सिर्फ सीधा- सादा देसी अवतार ही देख पाएंगे। इसलिए यहां जाह्नवी का बेबी डॉल अवतार भी देख लीजिये।

2- देसी लुक

2

ADVERTISEMENT

व्हाइट कलर के सूट पर पिंक कलर बंधेज की चुन्नी काफी पुराना लेकिन सबसे खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। जाह्नवी कपूर ने इस कॉम्बिनेशन को बड़ी खूबसूरती के साथ कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने पैरों में मोजड़ी और व्हाइट कलर का हैंडबैग भी मैच किया है।

3- कैजुअल लुक

32321845 202664473868794 8655948265109323776 n

ब्लू जीन्स और ग्रे कलर के सिंपल से क्राॅप टॉप में भी जाह्नवी बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। अपने लुक को कैजुअल बनाये रखने के लिए जाह्नवी ने शूज कैरी किये हैं।

4- डेनिम लुक

33020570 172555410250468 6057705892428644352 n

ADVERTISEMENT

डेनिम के सदाबहार फैशन को अपनाते हुए जाह्नवी ने डेनिम की ये शाॅर्ट ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस के साथ जाह्नवी ने स्किन कलर के बूट्स कैरी किये हैं। साथ में बालों को खुला छोड़ कर और कानों में हूप्स मैच किए हैं।

5- स्कर्ट- चोली लुक

32646425 533398493729065 7684598946777268224 n

लहंगा चोली तो आप जानते ही हैं, अब देखिए स्कर्ट- चोली स्टाइल। हाल ही में हुए एक मैगजीन फोटो शूट के लिए भी जाह्नवी ने यही स्टाइल अपनाया है। इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए जाह्नवी ने इसके साथ जैकेट कैरी की है।

6- इंडियन ब्यूटी लुक

30829462 245370749346135 8873881425468719104 n

ADVERTISEMENT

अगर आपने अभी तक जाह्नवी कपूर को साड़ी में नहीं है तो अब देख लीजिए। क्रीम और पिंक कलर की इस साड़ी के साथ जाह्नवी ने अपने लुक को गोल्डन झुमकों का फिनिशिंग टच दिया है। तो लग रही हैं न जाह्नवी एकदम इंडियन ब्यूटी!

7- ब्यूटीफुल लॉन्ग ड्रेस लुक

Untitled

फ्रिल डिजाइन के डीप नेक वाली इस लॉन्ग ड्रेस में जाह्नवी की खूबसूरती निखर कर बाहर आ रही है। अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट बनाए रखने के लिए जाह्नवी ने सेंटर पार्टीशन के साथ पोनीटेल बनाई है। साथ ही कानों में हैवी इयररिंग्स भी कैरी किये हैं।

8- लहंगा चोली लुक

1

ADVERTISEMENT

जाह्नवी को कई बार इंडियन आउटफिट्स में स्पॉट किया गया है। खासतौर पर सोनम कपूर की शादी में जाह्नवी हर बार एक नई तरह की इंडियन ड्रेस में नजर आईं। जिन्हें आप पहले भी देख चुके हैं। मगर अब देखिये उन्हें इस पिंक और क्रीम लहंगा- चोली में। फुल नेक और फुल स्लीव्स की इस लहंगा- चोली में जाह्नवी खूबसूरती में बहुतों को मात दे रही हैं।    

इन्हें भी देखें

सोनम कपूर की शादी या श्रीदेवी का जाना, कौन ले आया इन कपूर भाई- बहनों को करीब ?

जानें, क्यों इन टीवी सीरियल्स की फेमस जोड़ियाें का प्यार अधूरा रह गया

ADVERTISEMENT

टीनएज में कैसे रखें अपने बालों का ख्याल, जानें एक्सपर्ट की राय

15 Jun 2018
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT