ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
एकदम मस्त नज़र आईं मस्तानी दुल्हन दीपिका पादुकोण, जानें उनके ब्राइडल लुक की खास बातें

एकदम मस्त नज़र आईं मस्तानी दुल्हन दीपिका पादुकोण, जानें उनके ब्राइडल लुक की खास बातें

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार बॉलीवुड के हॉट कपल, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी की तस्वीरें हमारे सामने आ चुके हैं। मेहंदी व संगीत की रस्म से ही फैन्स उनकी फोटोज़ का टकटकी लगाए हुए इंतज़ार कर रहे थे। दीपवीर (Deepveer) की शादी की फोटोज़ ने लोगों का दिल जीत लिया है। रणवीर व दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर कर फैन्स के इंतज़ार को खत्म किया है।

दुल्हन दीपिका ने जीता दिल

दीपिका पादुकोण का दुल्हन वाला रूप आपने कई फिल्मों में देखा होगा। इस बार वे फिल्मी दुनिया से परे हटकर असल दुनिया में रणवीर सिंह की दुल्हन बनी है।

दीपवीर : वायरल हुई दीपिका- रणवीर की शादी की पहली तस्वीर

अपनी शादी के खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। दीपिका व रणवीर की शादी कोंकणी व सिंधी रीति- रिवाजों से हुई थी। अपनी सिंधी शादी में दीपिका ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ गोल्डन वर्क वाला सुर्ख लाल जोड़ा पहना था, जिसके साथ उन्होंने काफी हेवी जूलरी को पेयर किया था। फोटो में दीपिका के हाथ में कलीरे भी साफ नज़र आ रहे हैं।

ADVERTISEMENT

deepika-queen-bridal-look

दीपिका के दुपट्टे पर लिखा मैसेज

दीपिका पादुकोण ने अपनी कई फिल्मों में रानी या राजशाही वाले किरदार निभाए हैं।

प्राइवेट वेडिंग के बाद दीपवीर को मिलीं बॉलीवुड से बधाइयां

अपनी शादी के जोड़े में भी दीपिका किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं। इस रेड और गोल्डन लहंगे के साथ ही दीपिका का दुपट्टा भी काफी खास था। दीपिका ने अपने सिर पर दुपट्टा डाला हुआ है, जिस पर एक खास मैसेज लिखा हुआ है। दीपिका के दुपट्टे के बॉर्डर पर ‘सदा सौभाग्यवती भव:’ लिखा हुआ है, जिसका मतलब है कि उनका सुहाग सदा सलामत रहे और वे किसी भी तरह की काली नज़र से बचकर रहें।

ADVERTISEMENT

दीपिका की जूलरी

अगर बात दीपिका के जेवर की करें तो उनका मांगटीका और नथ भी रॉयल्टी की निशानी है। दीपिका पादुकोण की इंगेजमेंट रिंग भी बेहद खास है।

दीपवीर : शादी से पहले देखें संगीत का रॉयल जश्न

इस 2- 3 कैरेट एमेरल्ड कट डायमंड रिंग को तो मिस किया ही नहीं जा सकता है।

deepika-ranveer-konkani-wedding

ADVERTISEMENT

रणवीर भी कुछ कम नहीं

जब बात दूल्हा- दुल्हन की हो तो रणवीर सिंह ने भी कहीं से निराश नहीं किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी की हर रस्म में एक- दूसरे को कलर कोऑर्डिनेट करते नज़र आए। अपनी शादी के खास मौके पर रणवीर सिंह भी सब्यसाची मुखर्जी की डिज़ाइन की हुई लाल शेरवानी में नज़र आए। उन्होंने अपने गले में रूबी का हार भी डाला हुआ है, जिसे मिस करना मुमकिन नहीं है। वहीं, अपनी कोंकणी शादी में रणवीर सिंह ने व्हाइट कलर का धोती- कुर्ता और दीपिका पादुकोण ने व्हाइट एंड गोल्डन कलर की सब्यसाची साड़ी पहनी हुई थी।

deepveer-bridal-looks

ये भी पढ़ें :

कोंकणी रिवाज से हुई दीपवीर की सगाई, भावुक होकर रो पड़ीं दीपिका

ADVERTISEMENT

दीपवीर : बेहद खास है दीपिका और रणवीर की शादी का मेन्यू

15 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT