ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
वायरल वीडियो : दीपिका पादुकोण ने की रणवीर सिंह के साथ ऐसी शरारत भरी हरकत

वायरल वीडियो : दीपिका पादुकोण ने की रणवीर सिंह के साथ ऐसी शरारत भरी हरकत

‘दीपवीर’ (DeepVeer) यानि कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी प्राइवेट वेडिंग के बाद इटली से वापस आ चुके हैं। शादी के बाद भी ये दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

‘मस्तानी’ दीपिका का निराला अंदाज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी से पहले छह साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। गोलियों की रासलीला- रामलीला से शुरू हुई इन दोनों की प्रेम कहानी को अब एक खूबसूरत ठहराव मिल चुका है।

दीपवीर – दीपिका को पहली नज़र में दिल दे बैठे थे रणवीर सिंह

अपने डेटिंग पीरियड के दौरान दीपवीर ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में भी नज़र आए थे। दर्शकों को फिल्मों में इन दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है और इन्हें बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक माना जाता है। दीपवीर की शादी के बाद इन दोनों का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण का एक अलग ही अंदाज़ नज़र आ रहा है।

ADVERTISEMENT

देखें, दीपिका पादुकोण के ब्राइडल लहंगे

जब दीपिका ने काटी रणवीर की मूंछें

एक्टर्स को अपनी फिल्मों के किरदार के हिसाब से अपने लुक को भी चेंज करते रहना पड़ता है। रणवीर सिंह को भी ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘सिंबा’ जैसी फिल्मों के लिए अपनी मूंछें बढ़ानी पड़ी थीं।

दीपवीर – वायरल हुई दीपिका- रणवीर की शादी की पहली तस्वीर

मगर लगता है कि दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह की मूंछें कम पसंद हैं या वे उनकी मूंछों के साथ खेलना पसंद करती हैं। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के रिलीज होने के बाद दीपिका ने रणवीर की मूंछें ट्रिम कर दी थीं। 2015 में फिल्म के रिलीज़ होने के समय रणवीर ने सोशल मीडिया पर वह वीडियो शेयर किया था, जिसमें दीपिका उनकी मूंछें ट्रिम कर रही थीं। हालांकि, वह वीडियो अब दीपवीर की शादी के बाद एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENT

बेंगलुरु के लिए रवाना दीपवीर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी में सिर्फ अपने बेहद करीबी लोगों को ही इनवाइट किया था। अब वे अपने इंडस्ट्री फ्रेंड्स और सभी रिश्तेदारों के लिए मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। दीपवीर का बेंगलुरु रिसेप्शन 21 नवंबर को है और इसीलिए वे दोनों मुंबई से बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुके हैं। इस न्यूली मैरिड कपल के चेहरों पर शादी का नूर साफ देखा जा सकता है। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुंबई के जुहू में 50 करोड़ रुपये की कीमत का एक घर खरीदा है, जिसमें अभी कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है। घर के तैयार होने तक दीपवीर रणवीर सिंह के बंगले ‘श्री’ में रहेंगे।

deepveer-off-to-bengaluru

ये भी पढ़ें :

शादी के बाद करोड़ों के बंगले में रहेंगे दीपिका- रणवीर

ADVERTISEMENT

दीपवीर – शादी से पहले देखें संगीत का रॉयल जश्न

दीपवीर – सब्यसाची ने कुछ यूं सजाया अपनी दुल्हन दीपिका को

दीपवीर की कोंकणी व सिंधी शादी में निभाई गईं ये रस्में

19 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT