ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
दीपवीर  : देखें दीपिका- रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की पहली रॉयल तस्वीरें

दीपवीर : देखें दीपिका- रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की पहली रॉयल तस्वीरें

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इटली के लेक कोमो (Lake Como) में एक प्राइवेट वेडिंग में सात फेरे ले चुके हैं। शादी के बाद से ही ये दोनों अपनी फैमिली पार्टीज़ में काफी व्यस्त हैं। 21 नवंबर को दीपिका पादुकोण की फैमिली ने इन दोनों के लिए बेंगलुरु में एक रिसेप्शन (reception) पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उनके रिश्तेदारों के साथ ही स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के काफी लोग भी शामिल हुए थे। 

रिसेप्शन में छाए दीपवीर

बेंगलुरु में एक रिसेप्शन आयोजित करने के बाद अब दीपवीर (DeepVeer) के मुंबई सेलिब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। 28 नवंबर 2018 को रणवीर सिंह की फैमिली ने उनके मुंबई रिसेप्शन का आयोजन किया। इस मौके पर रणवीर सिंह के सभी खास रिश्तेदारों ने शिरकत की। इस पार्टी का आयोजन मुंबई के ‘द ग्रैंड हयात’ (The Grand Hyatt) में रखा गया था। देखें, रणवीर और दीपिका की पहली फ़ोटो। इस रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण ने अबू जानी संदीप खोसला का डिज़ाइन किया हुआ आइवरी और गोल्ड चिकनकारी लहंगा पहना था और उनकी जूलरी भी अबु जानी संदीप खोसला के साबू कलेक्शन से है। वहीं, रणवीर सिंह का आउटफिट रोहित बल ने डिज़ाइन किया था।

दीपवीर – वायरल हुई दीपिका और रणवीर की शादी की पहली तस्वीर

शानदार था अंदाज़

अपने मुंबई रिसेप्शन में दीपवीर ने रॉयल आउटफिट पहने थे। इस रिसेप्शन से पहले दीपिका पादुकोण के पेरेंट्स ने बेंगलुरु में अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए ‘द लीला पैलेस’ में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। हाल ही में रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी (Ritika Bhavnani) ने भी इन दोनों के स्वागत में एक पार्टी रखी थी, जिसमें रणवीर और दीपिका के लुक देखने लायक था। पिछली पार्टी की तुलना में इस पार्टी में दीपवीर का लुक बिलकुल अलग था। दोनों बेहद रॉयल लग रहे थे।

ADVERTISEMENT

दीपवीर की शादी की पार्टी में देखें उनके धमाकेदार लुक्स

1 दिसंबर को दीपिका और रणवीर अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे।

ये भी पढ़ें – 

आखिर क्यों दीपवीर ने पार्टी में सोलो फोटो खिंचवाने से किया इनकार

ADVERTISEMENT

दीपवीर – शादी से पहले देखें संगीत का रॉयल जश्न

दीपवीर – सब्यसाची ने कुछ यूं सजाया अपनी दुल्हन दीपिका को

दीपवीर – दीपिका को पहली नज़र में दिल दे बैठे थे रणवीर सिंह

28 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT