दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के सेलिब्रेशंस थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इटली के लेक कोमो में प्राइवेट वेडिंग करने के बाद से दीपवीर (DeepVeer) अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करने में व्यस्त हैं। बेंगलुरु रिसेप्शन के बाद मुंबई में यह इनका दूसरा रिसेप्शन है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 1 दिसंबर 2018 को बॉलीवुड के लिए मुंबई के लोकप्रिय होटल ‘द ग्रैंड हयात’ में रिसेप्शन का आयोजन किया। इस मौके पर ये दोनों काफी शानदार अंदाज़ में नज़र आए। शादी से लेकर अपनी हर पार्टी तक दीपिका और रणवीर ने खुद अपने फर्स्ट लुक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
दीपवीर - मुंबई रिसेप्शन में देखें रणवीर और दीपिका का रॉयल अंदाज़
अपने मुंबई रिसेप्शन में भी इन दोनों ने इस बात को कायम रखते हुए खुद ही अपनी फोटो सबसे पहले शेयर की। शादी के हर फंक्शन की तरह इस बार भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का लुक देखने लायक रहा। ये दोनों ही अपने हर फंक्शन में बेहद रॉयल अंदाज़ में नज़र आए। अपने मुंबई रिसेप्शन में जहां दीपिका पादुकोण ज़ुहैर मुराद का डिज़ाइन किया हुआ रेड आउटफिट पहना, वहीं रणवीर सिंह रोहित गांधी के डिज़ाइन किए हुए सूट में नज़र आए।
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी में अपने परिजनों व करीबी रिश्तेदारों के अलावा किसी को भी इनवाइट नहीं किया था। इसीलिए दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण और मम्मी उज्जला पादुकोण ने नए जोड़े के लिए बेंगलुरु में एक रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ ही स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के काफी लोगों को भी आमंत्रित किया था।
रिसेप्शन की इन तस्वीरों में झलक रहा है रणवीर और दीपिका का प्यार
उसके बाद रणवीर की बहन रितिका भवनानी ने अपने भइया- भाभी के लिए मुंबई में एक पार्टी रखी थी और फिर रणवीर के पापा- मम्मी ने भी अपने रिश्तेदारों के लिए मुंबई के ‘द ग्रैंड हयात’ में एक रिसेप्शन का आयोजन किया था।
दीपवीर की शादी की पार्टी में देखें उनके धमाकेदार लुक्स
बॉलीवुड के इस नए जोड़े को हार्दिक बधाई!
ये भी पढ़ें -
बेहद खास हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की रस्में
दीपवीर - वायरल हुईं दीपिका और रणवीर की शादी की पहली तस्वीरें
मेहंदी की रस्म में देखें दीपिका का शाही अंदाज़
देखें, कितनी खूबसूरत लग रही हैं दीपिका इन ब्राइडल लहंगों में