ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
बेबी प्लानिंग को लेकर दीपिका पादुकोण ने किये कई खुलासे, कहा- हां हमें बच्चे चाहिए

बेबी प्लानिंग को लेकर दीपिका पादुकोण ने किये कई खुलासे, कहा- हां हमें बच्चे चाहिए

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को एक साल होने वाला है। दीपिका की प्रेगनेंसी को लेकर आए दिन कयास लगाए जाते हैं। आखिरकार उन्होंने इन सब अटकलों पर विराम लगाते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान उन्होंने बेबी प्लानिंग को लेकर कई बातें साफ कर दी हैं।
दरअसल, हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण से जब उनकी बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल पूछे गये तो उन्होंने बच्चों को लेकर अपनी ख्वाहिश और प्रेगनेंसी की अफवाहों को साफ करते हुए अपनी राय पेश की है।
 
दीपिका पादुकोण ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वे अभी बच्चों को संभालने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें और रणवीर सिंह को बच्चे पसंद नहीं हैं, लेकिन अभी वे उनकी ज़िम्मेदारी नहीं उठा सकते हैं। दीपिका ने यह भी बताया कि वे और उनके पति, दोनों ही फिलहाल अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर दे रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने प्रेगनेंसी को लेकर लगाए जा रहे कयासों का भी पर्दाफाश किया। दीपिका ने बताया, ‘यह काफी उदास करने वाली बात है कि अगर आप किसी को लंबे समय से डेट कर रहे हैं तो लोग इस तलाश में रहते हैं कि शादी कब होगी और शादी हो गई तो उसके बाद बच्चे कब होंगे। हम अफवाहों के बारे में जानकर हैरान नहीं हैं। इस समय हमारे लिए माता-पिता बनना ठीक नहीं होगा। हमने अभी तक इसके बारे में सोचा तक नहीं है।’

 

वहीं दीपिका ने अपने नेचर में हुए बदलाव के बारे में बताया, ‘अब मैं ज्यादा एक्सप्रेसिव हो गई हूं। मगर इसके साथ अजीब भी हूं।’ उन्होंने आगे कहा- ‘मैं बहुत ही संवेदनशील और सहज हूं। कई सालों तक मैं हर चीज अपने अंदर ही रखती थी मगर अब मैं ज्यादा एक्सप्रेस कर पाती हूं।’

https://hindi.popxo.com/article/deepika-padukone-unveils-wax-statue-at-madame-tussauds-in-london-in-hindi-804023

वर्क फ्रंट पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ’83’ में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। य फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। साथ ही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी रणवीर सिंह (कपिल देव) की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभा रही हैं। दीपिका फिल्म छपाक में भी नजर आने वाली हैं। मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण एक एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार अदा कर रही हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/bollywood-actress-rekha-diva-look-gone-viral-in-hindi
11 Oct 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT