ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
दीपवीरः विदेश नहीं भारत के इन पवित्र स्थलों पर रणवीर-दीपिका मनाएंगे शादी की पहली सालगिरह

दीपवीरः विदेश नहीं भारत के इन पवित्र स्थलों पर रणवीर-दीपिका मनाएंगे शादी की पहली सालगिरह

शादी की पहली सालगिरह का मौका हर किसी के लिए बेहद खास होता है। फिर चाहे वे आम लोग हों या फिर हर दिल अज़ीज़ बॉलीवुड सितारे। जल्द ही 14 व 15 नवंबर को बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल्स में से एक रणवीर-दीपिका की शादी को पूरा एक साल हो जाएगा। दोनों अपनी ज़िंदगी के इस खास मौके की खुशियों को पूरी तरह से बड़ों के आशीर्वाद के साथ मनाना चाहते हैं।
अनुष्का-विराट हों, सोनम-आनंद हों या फिर दिव्यांका-विवेक… बॉलीवुड और टीवी से जुड़े ज़्यादातर सेलिब्रिटी शादी की पहली सालगिरह इंडिया से बाहर किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह पर मनाना पसंद करते हैं, मगर रणवीर-दीपिका की हर अदा निराली है। अपनी शादी की पहली सालगिरह दोनों किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन पर नहीं, बल्कि भारत के मशहूर पवित्र स्थलों पर मनाएंगे। 

Instagram

खबरों की मानें तो रणवीर-दीपिका की शादी की तरह उनकी पहली एनिवर्सरी भी पूरी तरह से प्राइवेट होगी। दोनों सबसे पहले भगवान का आशीर्वाद लेने तिरुपति जाएंगे। उसके बाद परिवार सहित दोनों अमृतसर पहुंचेंगे।

Instagram

ADVERTISEMENT
खबरों के मुताबिक, 14 नवंबर को रणवीर-दीपिका तिरुपति के बालाजी और पद्मावती मंदिर जाएंगे। वहां दर्शन करने के बाद अगले दिन 15 नवंबर को दोनों परिवार सहित गोल्डन टेम्पल की यात्रा पर अमृतसर पहुंचेंगे। बाद में 15 नवंबर को ही रणवीर-दीपिका परिवार संग मुंबई लौट आएंगे।

Instagram

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रिवाजों के साथ इटली की खूबसूरत लोकेशन लेककोमो में शादी की थी। ये शादी बेहद प्राइवेट रखी गई थी। शादी में सिर्फ परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। यहां तक कि पूरी शादी के दौरान मेहमानों सहित होटल स्टाफ तक के मोबाइल रखने पर पाबंदी थी।

Instagram

ADVERTISEMENT
शादी के बाद रणवीर-दीपिका ने एक नहीं, बल्कि 3 रिसेप्शन दिए थे। 21 नवंबर को दीपिका पादुकोण की फैमिली ने इन दोनों के लिए बेंगलुरु में एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उनके रिश्तेदारों के साथ ही स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के भी काफी लोग शामिल हुए थे। 

Instagram

28 नवंबर, 2018 को रणवीर सिंह की फैमिली ने उनके मुंबई रिसेप्शन का आयोजन किया था। इस मौके पर रणवीर सिंह के सभी खास रिश्तेदारों ने शिरकत की थी। इसके बाद 1 दिसंबर को दीपिका-रणवीर ने अपने खास दोस्तों व बॉलीवुड सितारों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इसके अलावा, रणवीर की बहन रितिका भवनानी ने भी इन दोनों के स्वागत में एक पार्टी रखी थी। हर रिसेप्शन में दीपवीर का लुक देखने लायक था।

Instagram

ADVERTISEMENT
इतना ही नहीं, शादी के बाद रणवीर-दीपिका बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के प्रसिद्ध मंदिर सिद्धिविनायक भी पहुंचे थे।  

Instagram

https://hindi.popxo.com/article/new-year-wishes-and-quotes-in-hindi
.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
13 Nov 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT