ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
वायरल वीडियो : आमिर खान की ‘दंगल’ गर्ल्स ने किया ‘दिलबर’ पर धमाकेदार डांस

वायरल वीडियो : आमिर खान की ‘दंगल’ गर्ल्स ने किया ‘दिलबर’ पर धमाकेदार डांस

सोशल मीडिया की मदद से कोई भी ट्रेंड आजकल बहुत जल्दी वायरल हो जाता है। अब बॉलीवुड स्टार्स भी इन वायरल ट्रेंड्स से खुद को दूर नहीं रख पाते हैं।

नोरा फतेही ने लूटा दिल

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का आइटम सॉन्ग ‘दिलबर’ इन दिनों सभी की ज़ुबां पर चढ़ा हुआ है। इस गाने पर नोरा फतेही ने बेहद सिज़लिंग परफॉर्मेंस दी है, जिसके सभी दीवाने हो गए हैं। नोरा फतेही का यह डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है और उनके फैंस व बॉलीवुड लवर्स उस गाने पर अपनी अदाएं बिखेरते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं। अब यह जादू फिल्म ‘दंगल’ की स्टार्स और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के सिर पर चढ़कर भी बोल रहा है।

सान्या- फातिमा के डांस ने लूटा दिल

आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ ने सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख को रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म के बाद इन दोनों की पॉपुलैरिटी का ग्राफ बढ़ता चला गया था। फिल्म में बहनों का किरदार निभाने वाली ये दोनों एक्ट्रेस असल ज़िंदगी में बहुत अच्छी दोस्त हैं और अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करती है। हाल ही में इन दोनों ने वायरल सॉन्ग ‘दिलबर’ पर डांस किया था, जिसका वायरल वीडियो अब आपके सामने है। फातिमा सना शेख के लटके- झटके और सान्या मल्होत्रा के हॉट स्टेप्स देखकर आप भी इन दोनों के दीवाने हो जाएंगे।

अदाओं का नया दंगल

फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपने और सान्या मल्होत्रा के इस स्पेशल डांस के 4 वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो को 3.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में ये दोनों सहेलियां कोरियोग्राफर शाजेब शेख के साथ थिरक रही हैं। 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ ने इन दोनों की किस्मत बदल दी थी। फातिमा सना शेख आमिर खान के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में नज़र आएंगी तो वहीं सान्या मल्होत्रा एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘बधाई हो’ में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरेंगी।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें :

सोनम कपूर के रिसेप्शन में करीना कपूर का वायरल वीडियो

‘छोटे नवाब’ तैमूर अली खान पटौदी की प्ले डेट का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो : मीडिया को देखकर चहके ‘छोटे नवाब’ तैमूर अली खान

ADVERTISEMENT
31 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT