ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
गीता कपूर सिंदूर फोटो, Choreographer geeta kapoor reveals truth behind sindoor photo

कोरियोग्राफर गीता कपूर ने बताई गुपचुप शादी और अपनी सिंदूर वाली फोटो के पीछे की पूरी सच्चाई

कोरियोग्राफर और डांस शो की जज गीता कपूर (Geeta Kapoor) को फैंस और डांस कंटेस्टेंट के बीच ‘गीता मां’ के नाम से जाना जाता है। चूंकि गीता कपूर अभी भी सिंगल हैं, इसलिए इन शोज में उनकी शादी की चर्चा हमेशा होती है। गीता फिलहाल ‘सुपर डांसर 4’ शो को जज कर रही हैं। शो में चल रही मस्ती से गीता मां की शादी को लेकर फैंस का मजाक बनाना कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस बार शो से नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर गीता मां की तस्वीरें देखकर फैंस के बीच कंफ्यूजन पैदा हो गई है। इन फोटोज में गीता बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उन्होंने सिंदूर लगाया हुआ है जोकि शादीशुदा महिलाएं ही लगाती हैं। 
सिंदूर के साथ लाल सूट में उनकी इस फोटो के बाद से गीता कपूर की शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। उनके इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने उनसे सवाल किये हैं। इसके चलते अब गीता कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद बताया है कि ये तस्वीरें फोटोशॉप्ड नहीं बल्कि असली हैं। जी हां उन्होंने सिंदूर लगाने की वजह की पूरी कहानी खुद बयां की है। इतना ही नहीं गीता ने इस फोटो के पीछे की सच्चाई भी फैंस के सामने रखी है।
https://hindi.popxo.com/article/how-to-break-a-bad-mood-tips-in-hindi

जानिए क्या है गीता कपूर के सिंदूर लगाने पीछे का सच –

वैसे गीता की इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह शादीशुदा है। हालांकि गीता ने खुलासा किया है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी नहीं की है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह बिल्कुल भी गुपचुप तरीके से शादी नहीं करना चाहती हैं। इसके अलावा, वह अभी शादी नहीं कर सकती क्योंकि उसकी मां का कुछ महीने पहले निधन हो गया था। उन्होंने फैन्स से उल्टा सवाल पूछा है कि मां की मौत के तुरंत बाद वह कैसे शादी करेंगी। 

हालांकि यह सच है कि गीता ने सिंदूर लगाया है, लेकिन इसके पीछे की वजह सुपर डांसर 4 का फोटोशूट है। क्योंकि हाल ही में इस शो का एक एपिसोड एवरग्रीन एक्ट्रेस की थीम पर शूट किया गया है। गीता ने बताया, ‘इस एपिसोड में हमें उन्हीं की तरह कपड़े पहनने थे। मैं रेखा जी की तरह बनी हूं तो मुझे उनका पूरा गैटअप लेना था और उन्ही के तरह कपड़े पहनने थे। अगर वह सिंदूर लगाती हैं, तो मैंने भी सिंदूर लगाया है।’ इतना ही नहीं गीता के मुताबिक वह पहले भी कई बार सिंदूर लगा चुकी हैं। क्योंकि वह भगवान शिव की भक्त हैं। शिव भक्त होने के कारण वह प्रत्येक सोमवार को सिंदूर लगाती हैं। इसलिए उनकी राय में उनकी शादी का फिलहाल सिंदूर लगाने से कोई लेना-देना नहीं है।
गीता कपूर ने हमेशा शो से व्यक्त किया कि उनकी मां उन्हें दुल्हन के रूप में देखना चाहती हैं। लेकिन गीता अपनी मां की इच्छा पूरी नहीं कर सकी। क्योंकि उनकी मां का निधन इसी साल जनवरी में हुआ था। गीता के मुताबिक पिछले कुछ साल उनकी मां के लिए काफी तनावपूर्ण रहे हैं। लेकिन अब उसे शांति और मोक्ष मिल गया होगा।
https://hindi.popxo.com/article/diy-natural-facial-mask-recipe-for-glowing-skin-during-pregnancy-in-hindi
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
19 May 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT