मेहंदी है रचने वाली, हाथों में गहरी लाली...हमारे यहां किसी भी शादी का मेहंदी फंक्शन इस गाने के बिना अधूरा रहता है। शादी के समय दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि दो दिलों को जोड़ने वाली ऐसी कड़ी है जिसकी खुशबू से पूरा जीवन महकता है। ऐसे में ब्राइडल मेहंदी का सबसे खूबसूरत होना तो जरूरी है। वैसे तो मेहंदी लगाने वालों के पास ब्राइडल मेहंदी के बहुत से डिज़ाइन्स होते हैं, मगर वो डिज़ाइन इतने पुराने और कॉमन होते हैं कि मजा नहीं आता और मेहंदी डिजाइन को लेकर कन्फ्यूज़न जस का तस रहता है। इसलिए हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं ब्राइडल मेहंदी के 25 सेलेक्टेड डिज़ाइन जो दुल्हन के हाथों की खूबसूरती में चार- चांद लगा सकते हैं।
वरमाला डिजाइन मेहंदी - Varmala Mehndi Design
पीकॉक डिजाइन - Peacock mehndi design
दूल्हा- दुल्हन डिजाइन - Dulha Dulhan mehndi design
ट्रेडिशनल डिजाइन - Traditional bridal mehndi design
पुराने समय में जब बारात दुल्हन के द्वार जाती थी तब राजा हाथी पर सवार होकर दुल्हन को लेने जाते थे। इसी तरह विदाई के समय दुल्हन डोली में बैठकर बाबुल के घर से विदा होती थी। मेहंदी का ये डिजाइन भी ऐसा ही कुछ संदेश देने की कोशिश कर रहा है। इस मेहंदी में राजा और रानी को अकेले में फुर्सत के पल बिताते हुए भी दिखाया गया है।
पति जब प्यार जताता है तब नई दुल्हन का नखरे करना और इठलाना तो बनता है। मेहंदी का ये डिजाइन भी पति- पत्नी के प्यार की ऐसी ही खट्टी- मीठी छेड़छाड़ को दिखाने की कोशिश कर रहा है।
यूं तो शादी की रस्मों और पूजा- पाठ में पूरी रात निकल जाती है। मगर इस रात में एक ऐसा पल भी आता है जब दुल्हन का मोह अपने पीहर से छूटकर पति की तरफ चला जाता है। वो पल है सिन्दूर भराई की रस्म का पल। दूल्हा जब दुल्हन की मांग में सिन्दूर भरता है तो दुल्हन आंखें बंद कर अपनी आने वाली ज़िन्दगी को एक पल में ही जी लेती है। मेहंदी के इस डिजाइन में भी सिन्दूर भराई की रस्म को बड़ी खूबसूरती के साथ हाथों में सजाया गया है।
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी की शादी रैपर ‘स्लोचीता’ यानी कि चैतन्य शर्मा के साथ हुई हैं। शादी के लिए श्वेता के हाथों में सजी मेहंदी का ये डिजाइन बहुत खास है। इसमें कुछ सपने हैं, तो कुछ छुपे हुए अरमान भी हैं, दूल्हा- दुल्हन का साथ भी है और शादी के बाद की रोलर कोस्टर राइड भी है। सही मायने में ये मेहंदी दुल्हन के मन की हर बात बयां करती है।
हर लड़की चाहती है कि उसकी लव लाइफ किसी फेयरी टेल जैसी हो। जहां उसके सपनों का राजकुमार उसे राजकुमारी की तरह रखे और प्यार करे। कुछ ऐसी ही कहानी है अलादीन और जैसमीन की। इनकी प्यार भरी कहानी कहती है ये फेयरी टेल मेहंदी।
दुल्हन के खूबसूरत हेयर स्टाइल्स, जो हर लड़की अपनी शादी में ज़रूर आज़माना चाहेगी
शादी में वरमाला ही वो रस्म होती है जब दूल्हा- दुल्हन पहली बार एक दूसरे के सामने आते हैं। इस मौके पर सबकी निगाहें सिर्फ दूल्हा- दुल्हन पर टिकी होती हैं। इस पावन मौके को मेहंदी की डिजाइन में उतार दिया जाए तो इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
किसी भी लड़की के लिए वो पल सबसे खास होता है जब लड़का अपने घुटनों के बल बैठकर, हाथों में अंगूठी लिए उसे प्रपोज़ करता है। मेहंदी के इस डिजाइन में भी प्यार के इसी पहले लम्हे को खूबसूरती के साथ हाथों में उतारा गया है।
पुराने समय से ही हाथों में मोर की आकृति यानि पीकॉक डिजाइन चलन में रही है। मगर आज भी इसका क्रेज़ कम नहीं हुआ है। पीकॉक डिजाइन दुल्हन के हाथों में काफी खूबसूरत लगती है।
फूलों से कोमल हाथ तो हर किसी को पसंद होते हैं लेकिन अगर उन्हीं हाथों में फूलों से सजी हुई मेहंदी लग जाए तो कहने ही क्या। गुलाब के फूलों का ये डिजाइन ब्राइडल मेहंदी के लिए बेस्ट है।
दुल्हन के हाथ तो मेहंदी से पूरे सजे हुए ही अच्छे लगते हैं। उंगलियों के पोरों से लेकर हाथ की कोहनी तक लगी डिजाइन की बात ही कुछ और होती है। पूरे हाथों के लिए इस डिजाइन से बेहतर कुछ नहीं।
शादी हो या सगाई, ट्रेंड में है दुल्हन का ग्लिटरी आई मेकअप
चेक पैटर्न को मेहंदी डिजाइन में सबसे खूबसूरत और आसान माना जाता है। ये डिजाइन मॉडर्न लड़कियों की पहली पसंद होती है। इसकी खास बात यह है कि ये लगाने में जितनी आसान होती है रचने के बाद उतनी ही खूबसूरत दिखती है।
अगर आप पूरे हाथ भरवाने की शौक़ीन नही हैं और अपनी मेहंदी को सादगी से भरपूर रखना चाहती हैं तो लीफ पैटर्न यानि बेल डिजाइन भी बनवा सकती हैं। ये जितनी सादी होती है उतनी ही स्टाइलिश लगती है।
पश्चिमी शैली और आधुनिक समय से प्रेरित, पारंपरिक भारतीय मेहंदी डिजाइनों की तुलना में अरबी यानि अरेबिक डिजाइन लगाने में बेहद आसान है और दिखने में बेहद खूबसूरत भी लगती है।
बॉर्डर वाला डिजाइन आसानी से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। इस डिजाइन में सभी बॉर्डर्स को हाईलाइट किया जाता है और उनके अंदर पतली व महीन मेहंदी बारीक डिजाइन में लगायी जाती है।
दुल्हन बनने वाली हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें ब्राइडल लुक्स के लेटेस्ट ट्रेंड्स
पुराने जमाने में लोग आल्ते से हाथों पर गोल टिक्का बना दिया करते थे, मेहंदी के जरिये उसे ही मॉडर्न तरीके से बनाया जाता है। अब गोल टिक्का डिजाइन को बीच में रखते हुए उसके आस- पास खूबसूरत मेहंदी का डिजाइन सजाया जाता है।
रॉयल डिजाइन दिखने में बेहद शानदार मगर कठिन होता है। इस डिजाइन में राजा का महल, राजा, रानी और उनकी शाही सवारी हाथी की आकृति को उकेरा जाता है। रंग लाने क बाद रॉयल मेहंदी लगे हाथ बेहद खूबसूरत दिखते हैं।
इस डिजाइन में कलाइयों पर चूड़ियों की तरह डिजाइन बनाई जाती है। इससे कलाई काफी भरी- भरी और खूबसूरत लगती है।
देखने में जोड़े वाली मेहंदी ही ज्यादा खूबसूरत लगती है यानि दोनों हाथों में एक जैसी मगर एक दूसरे के विपरीत मिरर इमेज में हो मेहंदी का डिजाइन।
इस तरह की मेहंदी में दोनों ही हाथों का डिजाइन अलग- अलग होता है। इसके जरिये एक हाथ में जहां आप अपने आने वाले कल के सपनों को सजा सकती हैं वहीं दूसरे हाथ में अपने अरमानों का ताना- बाना बुन सकती हैं।
कैरी डिजाइन भी पुराने समय से सबका पसंदीदा स्टाइल रहा है। साथ ही ये दिखने में भी काफी खूबसूरत लगता है।
जानें, कौन हैं बॉलीवुड मेहंदी क्वीन, जिन्होंने सोनम के हाथों पर रचाई थी इतनी सुंदर मेहंदी
इसे मॉडर्न जमाने की मेहंदी डिजाइन कहना गलत नहीं होगा। युवा लड़कियों को ये डिजाइन खूब आकर्षित करती है। इसमें हर एक ब्लॉक व पैटर्न उभर कर सामने आता है और 3 डी का एहसास कराता है।
ब्राइडल मेहंदी के लिए इस डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें एक हाथ पर जहां दूल्हे की आकृति उकेरी जाती है वहीं दूसरे हाथ में दुल्हन को सजाया जाता है।
ट्रेडिशनल डिजाइन में शादी के समय सजाये जाने वाले कलश और ढोल नगाड़ों की आकृति बनाई जाती है। इसमें शादी की रस्मों जैसे सिन्दूर भराई और वर माला और दुल्हन की डोली को भी दर्शाया जाता है।
पहले के जमाने में जब लड़की की शादी हो जाती थी तो बड़े- बूढ़े बोलते थे कि हमारे आंगन की चिड़िया उड़ गई। मेहंदी का ये डिजाइन इसी बात से प्रेरित है। इसमें जहां एक तरफ पिंजरे में कैद चिड़िया को दिखाया है तो यहीं दूसरी तरफ उसके आस- पास कुछ आजाद चिड़ियां भी बैठी हैं।
शादी के समय दुल्हन के हाथों में हथफूल एक जरूरी गहना होता है। उसी गहने को मेहंदी की डिजाइन बनाकर यहां हाथों के पिछले हिस्से पर सजाया गया है। ये दिखने में काफी खूबसूरत लगता है।
हाथों के ये 10 ट्रेडिशनल और मॉडर्न मेहंदी डिजाइन देखकर आप भी हो जाएंगी फिदा
इमेज सोर्स: Instagram- Heena by Divya, Bridal mehendi Queen, Sehar Saloon, theweddingbrigade, indian__wedding, henna mehnaz Mehendi
ये भी पढ़ें
शादी को यादगार बनाने के लिए वेडिंग फोटोशूट भी होना चाहिए कुछ खास
दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की "नो फ़िल्टर" सेल्फ़ी, फैंस बोले नेचुरल ब्यूटी हो तो ऐसी
खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ को मात देती हैं टीवी की नई प्रेरणा एरिका फर्नांडिस
राजकुमारी जैस्मिन के ड्रीम लुक में नज़र आईं अक्षय कुमार की रील लाइफ पत्नी मौनी रॉय