ADVERTISEMENT
home / Festival
तैमूर-इनाया से लेकर बच्चन परिवार तक, तस्वीरों में देखिए बाॅलिवुड सेलिब्रिटीज़ का रक्षाबंधन

तैमूर-इनाया से लेकर बच्चन परिवार तक, तस्वीरों में देखिए बाॅलिवुड सेलिब्रिटीज़ का रक्षाबंधन

इस साल 15 अगस्त के दिन देश ने स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन के त्योहार को भी धूम-धाम से मनाया। बहनों ने जहां भाई की कलाई में राखी बांधी तो वहीं भाइयों ने भी उन्हें रक्षा का वादा करते हुए ढेर सारे गिफ्ट्स दिए। आम लोगों की तरह इस त्योहार को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ ने भी खूब एंजॉय किया। बॉलीवुड के कपूर्स और बच्चन परिवार से लेकर बिपाशा बासु, रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन तक ने रक्षाबंधन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तो चलिए हम आपको दिखाते हैं कि कैसे आपके पसंदीदा स्टार्स ने इस त्योहार को सेलिब्रेट किया।

सबसे पहले आपको दिखाते हैं बॉलीवुड के ‘कबीर सिंह’ यानि शाहिद कपूर के घर का रक्षाबंधन। आपको बता दें कि शाहिद और मीरा के बेटे ज़ैन और बेटी मीशा का यह पहला रक्षाबंधन था। दोनों अभी काफी छोटे हैं, इसलिए शाहिद कपूर और मीरा कपूर ने राखी बांधने में इनकी मदद की। भाई-बहन की यह तस्वीर वाकई काफी क्यूट है। हैं न!

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का वैसे तो कोई भाई नहीं है मगर इस साल उन्होंने करण जौहर के बेटे यश को राखी बांधी। बता दें कि करण जौहर ने आलिया भट्ट को “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से लॉन्च किया था और वो उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते हैं।

ADVERTISEMENT

 

अर्जुन कपूर ने यह त्योहार अपनी बहन अंशुला कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ मनाया। हालांकि इस दौरान जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर नदारद रहीं। 

 

सारा अली खान इस साल अपने भाई के साथ नहीं थीं लेकिन उन्होंने भाई इब्राहिम अली खान के साथ की बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए रक्षाबंधन पर उन्हें काफी मिस किया। आप भी देखिए इनके बचपन की यह तस्वीर। 

ADVERTISEMENT

 

वहीं सोहा अली खान ने भी इस मौके पर तैमूर और इनाया की काफी क्यूट पिक्चर शेयर की है। साथ ही पिछले साल के रक्षाबंधन की तस्वीर भी शेयर की, जिसमें पूरा परिवार एक साथ नज़र आ रहा है। 

 

बच्चन परिवार में हर त्योहार काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन पर भी पूरा बच्चन परिवार एक साथ नज़र आया। ऐश्वर्या राय ने जहां अपने भाई को राखी बांधी, वहीं आराध्या बच्चन ने भी श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा को राखी बांधी। देखिए बच्चन परिवार की ये खूबसूरत तस्वीरें…

ADVERTISEMENT

 

इस मौके पर कार्तिक आर्यन ने भी अपनी बहन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मैं तुम्हारी हमेशा रक्षा करता रहूंगा, हैप्पी रक्षाबंधन मेरी प्यारी बहना”।

 

रणवीर सिंह ने भी इस मौके पर अपनी बड़ी बहन के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी।

ADVERTISEMENT

 

बिपाशा बासु ने भी अपने भाई के साथ रक्षाबंधन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। 

 

एक्ट्रेस सनी लियोनी के घर पर भी इस त्योहार को धूम-धाम से मनाया गया। इस खास मौके पर सनी लियोनी ने एक्टर रणविजय सिंह को राखी बांधी, वहीं उनकी बेटी ने भी अपने दोनों भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। स्वाइप कर देखिए सनी लियोनी के घर पर कैसे मना रक्षाबंधन का खास त्योहार। 

ADVERTISEMENT

 

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

 

https://hindi.popxo.com/article/from-shweta-tiwari-to-tina-dutta-5-tv-actresses-who-faced-domestic-violence-in-their-relationship-in-hindi
15 Aug 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT