ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बची बॉलीवुड स्टार रैपर बादशाह की जान

कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बची बॉलीवुड स्टार रैपर बादशाह की जान

‘काला चश्मा’, ‘गर्मी’, ‘डीजे वाले बाबू’, ‘मुन्ना बदनाम’, ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ और ‘बैड बॉय’… जैसे गानों को अपनी आवाज़ दे चुके बॉलीवुड रैपर बादशाह (Badshah) अब खासे लोकप्रिय हो चुके हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि अब वे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और उनका नाम ही काफी है। फ़िलहाल वे पंजाब के लुधियाना में एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और वहीं एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए हैं।

सड़क हादसे में फंसे बादशाह

बॉलीवुड के स्टार रैपर बादशाह (rapper Badshah) की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। बहुत कम समय में उन्होंने काफी ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। अब वे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और उन्हें एक झलक देखने भर के लिए भी उनके फैंस बेताब रहते हैं। बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स और लाइव कॉन्सर्ट्स के साथ ही बादशाह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को भी अपना पूरा समय दे रहे हैं। 

हाल ही में वे अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब राज्य के लुधियाना शहर में थे, जहां एक गंभीर सड़क दुर्घटना में उनकी जान जाते-जाते बची।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/gandi-baat-fame-actress-gehana-vasisth-critical-battles-for-life-in-icu-in-hindi-862819

सदमे में बादशाह के फैंस

कुछ मीडिया हाउसेज़ की ख़बरों की मानें तो कल नेशनल हाईवे 1 पर एक गंभीर हादसा हुआ था। इसमें एक टैंकर ने आर्मी ट्रक को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद 50 से अधिक गाड़ियां उस हादसे की चपेट में आ गईं थीं। इन्हीं में से एक कार बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह की भी थी। गनीमत यह रही कि किसी को भी चोट पहुंचने जैसी ख़बरें सामने नहीं आईं हैं। जहां हादसे की ख़बर सुनकर बादशाह के फैंस सदमे में चले गए थे, वहीं उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि उनके बादशाह बाल-बाल बच गए हैं।

बादशाह के बयान का इंतज़ार

इस हादसे की पुष्टि करने के लिए अभी तक बादशाह की ओर से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, ख़बरों की मानें तो हादसे के वक़्त बादशाह के करीबी दोस्त और जाने-माने सिंगर एमी विर्क (Ammy Virk) भी उनके साथ उसी गाड़ी में मौजूद थे।  माना जा रहा है कि ये दोनों ही उस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे, जिसकी शूटिंग के लिए बादशाह लुधियाना में थे। एमी विर्क के बॉलीवुड कमिटमेंट्स की बात करें तो वे इन दिनों रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ’83’ के प्रमोशंस में व्यस्त हैं। यह फिल्म मशहूर भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की जीवनी पर आधारित है।

ADVERTISEMENT
बात करें बादशाह की बॉलीवुड जर्नी की तो वे सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ से बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू भी कर चुके हैं।
आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!
05 Feb 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT